फूटकर रोने लगीं बिहार विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं-ऐसा मेरे साथ पहली बार हुआ...Watch Video
MLA Maithili Thakur Emotional Video Viral : बिहार की विधायक और प्रख्यात लोक गायिका मैथिली ठाकुर का एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां वह फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा-मेरे साथ ऐसा पहली बार हुआ है जब खुद को रोक नहीं सकी।

बिहार विधायक मैथिली ठाकुर का वीडियो वायरल
बिहार विधानसभा की सबसे यंग विधायक मैथिली ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। मैथिली रविवार को जयपुर के सुप्रसिद्ध आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर पहुंची हुई थीं। जहां यह बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला।
खुद को रोक नहीं सकीं और आंसू बहने लगे
दरअसल, विधायक मैथिली ठाकुर गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन करते वक्त भक्तिमय वातावरण और भक्तों के भजनों से वह इतनी भाव विहोर हो गईं की वह खुद को रोक नहीं सकीं और आंसू बहने लगे।
यह गोविंद का दर है यहां आपके सारे दुख प्रभु हर लेते है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है जयपुर दौरे पर आई मैथिली ठाकुर,
आज तक मैंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया था। लेकिन जब मैं गोविंद देव जी मंदिर, जयपुर में दर्शन के लिए पहुँची, तो वहाँ का वातावरण, भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज… pic.twitter.com/wWHHlR3qVV— Lovely wadhwa (@Lovelywadhwa_) March 8, 2026
मैथिली ठाकुर बोलीं-मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया
मीडिया से बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा- आज तक मैंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया था। लेकिन जब मैं गोविंद देव जी मंदिर, पहुंची तो भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज ने मन को इतना छू लिया कि मैं खुद को संभाल नहीं पाई। आँखों से आँसू बहते रहे, ऐसा लगा जैसे मन का सारा बोझ हल्का हो गया हो।
इसलिए जयपुर पहुंची हैं मैथिली ठाकुर
बता दें कि मैथिली ठाकुर जयपुर में आयोजित ‘यूनिक रंग राजस्थान रंग रथ यात्रा’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई हैं । रविवार को उनका एक बड़ा म्यूजिक कंसर्ट भी प्रस्तुति थी। इस दौरान उनके दोनों भाई ऋषभ और अयाची भी साथ थे।
कौैन हैं मैथिली ठाकुर
बता दें कि मैथिली ठाकुर 25 साल की उम्र में विधायक बनने वाली बिहार की सबसे यंगेस्ट विधायक हैं। जो बिहार विधानसभा की सदस्य के रुप में दरभंगा के अलीनगर से BJP विधायक बनी हैं। साथ ही वो मशहूर भजन गायिका हैं। मैथिली ठाकुर भोजपुरी गाने गाती है। छठ गीत और कजरी जिनमें प्रमुख है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

