AAP Political Crisis Latest : आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब से दिल्ली तक सियासी बवाल मच गया है। AAP कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और दलबदल करने वाले नेताओं को गद्दार बता रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को जनता का गद्दार करार दिया है।

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब से लेकर दिल्ली तक आप नेताओं पार्टी छोड़कर जाने वाले इन सासंदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सड़कों पर पुतले फूंके जा रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान पंजाब में पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह हरभजन सिंह भज्जी के खिलाफ भी जमकर विरोध हो रहा है। कुछ लोगों ने उनके घर की दीवार पर उन्हें 'पंजाब का गद्दार' लिख दिया है।

CM भगवंत मान का सबसे बड़ा हमला

वहीं शनिवार को पंजाब के CM भगवंत मान ने आप छोड़ने वाले सभी सांसदों को गद्दार करार दिया है। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा अपनी ताकत दिखाकर पार्टी और सासंदों को तोड़ रही है। पंजाब और पंजाबी इनको आने वाले समय में सही आइना दिखा देंगे। उन्होंने आगे कहा-पंजाब में भाजपा की राजनीतिक जमीन नहीं है। इसलिए वो दलबदल की राजनीति कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया (X) पर AAP छोड़ने वाले सांसदों पर तंज कसते हुए लिखा- ''अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया'', ये 7 चीजें मिलकर सब्जियां स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन इनकी सब्जी नहीं बन सकती।

आप ने इन सांसदों को बताया पंजाब का गद्दार

बता दें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिर्फ हरभजन सिंह ही नहीं, लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर गद्दार लिख दिया। फगवाड़ा में सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी LPU के गेट पर भी ‘पंजाब का गद्दार’ लिखकर पंजाब का गद्दार बताया है। AAP के वर्करों ने प्रदर्शन करते हुए कहा आने वाले समय में पंजाब के लोग इन गद्दारों को सबक सिखाएंगे। इन्होंने लोगों का विश्वास तोड़ा है, उनको धोखा दिया है।

Scroll to load tweet…

AAP political crisis latest