विश्व दुग्ध दिवस 2025 पर जानें दूध उत्पादन में भारत समेत दुनिया के टॉप 10 देशों की रैंकिंग। भारत 24% हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है।

World Milk Day 2025: दूध उत्पादन में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। दुनिया के दूध उत्पादन में भारत का हिस्सा करीब 24% है। आइए जानते हैं दूध उत्पादन के मामले में दुनिया के टॉप 10 देश कौन से हैं।

1. भारत

भारत में साल भर में करीब 208,984,430 टन दूध उत्पादन होता है। इसमें भैंस का दूध 94,383,692 और गाय का दूध 108,300,000 है।

2. अमेरिका

दूध उत्पादन में अमेरिका दूसरे नंबर पर है। यहां एक साल में 102,654,614 टन दूध पैदा होता है। यहां भैंस पालन नहीं होता।

3. पाकिस्तान

पाकिस्तान दूध उत्पादन में तीसरे नंबर पर है। यहां साल भर में 59,666,000 टन दूध निकलता है। इसमें भैंस का दूध 36,444,850 टन और गाय का दूध 22,189,150 टन है।

4. चीन

चीन में साल भर में 41,245,663 टन दूध उत्पादन होता है। इसमें 2,905,807 टन भैंस का दूध और 36,827,000 टन गाय का दूध है।

5. ब्राजील

ब्राजील का दूध उत्पादन 36,663,708 टन है। यहां गाय (36,364,198 टन) और बकरी (299,510) से दूध निकाला जाता है।

6. जर्मनी

जर्मनी का सालाना दूध उप्तादन करीब 32,506,910 टन है। सिर्फ गाय से दूध लिया जाता है।

7. रूस

रूस का दूध उत्पादन प्रति साल करीब 32,333,278 टन है। इसमें गाय का दूध 32,078,587 टन है।

8- फ्रांस

फ्रांस में प्रति साल 25,834,800 टन दूध उत्पादन होता है। 24,778,840 टन दूध गाय से मिलता है। बकरी और भेड़ से भी दूध निकाला जाता है।

9. तुर्की

तुर्की में प्रति साल 23,200,306 टन दूध उत्पादन होता है।

10. न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड का दूध उप्तादन 21,886,376 टन है।