MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की अलौकिक भव्यता को देख यूएस कांग्रेस का डेलीगेशन हुआ मंत्रमुग्ध, भारतीय परंपरानुसार किया अभिषेक

स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की अलौकिक भव्यता को देख यूएस कांग्रेस का डेलीगेशन हुआ मंत्रमुग्ध, भारतीय परंपरानुसार किया अभिषेक

US Congress Delegation in Swaminarayan Akshardham: यूएस कांग्रेस का एक डेलीगेशन मंगलवार को भारत पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दर्शन किया।

Dheerendra Gopal | Published : Aug 15 2023, 06:08 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
मंदिर में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत
Image Credit : Asianet News

मंदिर में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

Bipartisan Congressional Caucus on India and Indian Americans डेलीगेशन के मंदिर परिसर में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सांसद रो खन्ना और माइकल वाल्ज ने किया। इस डेलीगेशन में महिला सांसद डेबोरा रॉस, कैट कैममैक भी शामिल थीं।

25
मंदिर की वास्तुकला का खुले दिल से सराहना
Image Credit : Asianet News

मंदिर की वास्तुकला का खुले दिल से सराहना

डेलीगेशन का मंदिर में पारंपरिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में पूजा किया। इसके बाद पूरे परिसर का भ्रमण किया। मंदिर परिसर को देखकर इसकी कला और वास्तुकला की प्रशंसा की। उन्होंने मंदिर के डिज़ाइन तत्वों और आध्यात्मिक दर्शन के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

35
डेलीगेशन ने किया अभिषेक
Image Credit : Asianet News

डेलीगेशन ने किया अभिषेक

अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने यहां मंदिर परिसर में अभिषेक किया। हिंदू रीति-रीवाज और परंपराओं के अनुसार शांति और सुख-समृद्धि के लिए जलाभिषेक किया। 

45
यात्रा ने हमारे देशों के मैत्री संबंधों को मजबूत किया
Image Credit : Asianet News

यात्रा ने हमारे देशों के मैत्री संबंधों को मजबूत किया

कांग्रेसी रो खन्ना ने कहा कि अक्षरधाम समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किए जाने से हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस यात्रा ने हमारे देशों के मैत्री संबंधों को मजबूत किया है।

55
आध्यात्मिक जड़ों के बारे में हमारी समझ को गहरा किया
Image Credit : Asianet News

आध्यात्मिक जड़ों के बारे में हमारी समझ को गहरा किया

कांग्रेसी माइकल वाल्ट्ज ने कहा कि स्वामीनारायण अक्षरधाम की हमारी यात्रा एक अविश्वसनीय अनुभव रही है जिसने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ों के बारे में हमारी समझ को गहरा किया है। गर्मजोशी से स्वागत और पवित्र अनुष्ठानों में भाग लेने के अवसर ने हमारे प्रतिनिधिमंडल पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा है।

यह भी पढ़ें:

लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 बड़े वादे: लोकसभा चुनाव से पहले किए गए वादों से किसको होगा लाभ

Dheerendra Gopal
About the Author
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं। अमर उजाला से शुरू करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर रहे। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव। एशियानेट में वर्तमान में EOD देखते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories