Crime News: त्रिपुरा के गंदाचेरा बाजार में आइसक्रीम फ्रीजर से 28 साल के युवक सरीफुल इस्लाम की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। वह स्मार्ट सिटी मिशन में इलेक्ट्रिशियन था।

Crime News: त्रिपुरा के गंदाचेरा बाजार में एक आइसक्रीम फ्रीजर से युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना अगरतला से करीब 120 किलोमीटर दूर हुई। मृतक की पहचान 28 साल के सरीफुल इस्लाम के रूप में हुई है, जो स्मार्ट सिटी मिशन प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रिशियन के तौर पर काम करते था।

गर्लफ्रेंड ने गिफ्ट में दी मौत

8 जून की शाम को सरीफुल को अपने घर बुलाया। सरीफुल के पहुंचने से पहले लड़की के घर पर डॉक्टर दिबाकर साहा और उसके दो दोस्त मौजूद थे। दोनों ने मिलकर साजिश के तहत उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। अगले दिन डॉक्टर दिबाकर के माता-पिता दीपक साहा और देबिका साहा ने शव को अगरतला से गंदाचेरा लाकर एक दुकान के फ्रीजर में छिपा दिया। मामले का खुलासा होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, दिल्ली-UP में लोग तपिश में झुलसे, दिल्ली-UP तपिश में झुलसे

12 जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा

त्रिपुरा पुलिस के अधिकारी किरण कुमार ने बताया कि डिजिटल चैट, कॉल रिकॉर्ड और GPS लोकेशन की मदद से सभी आरोपियों के बारे में पता लगाया जा चुका है। पुलिस ने हत्या के मामले में डॉक्टर दिबाकर साहा, उसके माता-पिता, उसकी चचेरी बहन और एक महिला सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को 12 जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्या है हत्या की वजह?

पुलिस के अनुसार, सरीफुल और दिबाकर की चचेरी बहन के बीच प्रेम संबंध था। दिबाकर को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और इसी बात को लेकर गुस्से में आकर उसने साजिश रचकर सरीफुल की हत्या कर दी। यह मामला मेघालय के ‘हनीमून मर्डर केस’ के तुरंत बाद सामने आया है, जिससे सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।