मोदी ने कहा- ''जब धरती का स्वर्ग फिर एक बार विकास की नई ऊंचाइयों को पार कर पूरी दुनिया को आकर्षित करने लगेगा। नागरिकों को उनका हक बेरोकटोक मिलने लगेगा, तो मैं नहीं मानता कि केंद्र शासित प्रदेश की व्यवस्था यहां चलाए रखने की जरूरत पड़ेगी।
अपने संबोधन में मोदी ने लद्दाख में होने वाले एक पौधे का जिक्र करते हुए उसकी खूबियां बताई। मोदी ने कहा- ''लद्दाख में सोलो नाम का एक पौधा पाया जाता है। जानकारों का मानना है कि हाई एल्टीट्यूड पर रहने वालों के लिए संजीवनी का काम करता है। ऐसी अद्भुत चीज दुनियाभर में बिकनी चाहिए कि नहीं।
मोदी ने कहा- जो सपना सरदार पटेल, बाबा साहेब अंबेडकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल जी और करोड़ों लोगों ने देखा था वो पूरा हो गया। अब देश के सभी नागरिकों के हित और दायित्व समान हैं। मैं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और प्रत्येक देशवासी को हृदय से बधाई देता हूं।
देश के सबसे बड़े पुरस्कार भारत रत्न से तीन लोगों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित किया। ये अवॉर्ड पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख, और असम के प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका को दिया गया।
पीएम नरेंद्र मोदी आठवें महीने की आठ तारीख को देश को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। जानकारी ट्विटर पर साझा होते ही लोगों के फनी कमेंट आने लगे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर और पुनर्गठन बिल पर सरकार की तरफ से पक्ष रख सकते हैं। वहीं कश्मीर को लेकर बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। पीएम मोदी आकाशवाणी के जरिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, रात 8 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 27 मार्च को देश को संबोधित किया था।
लद्दाख से बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल धारा 370 पर अपनी स्पीच को लेकर खासे चर्चा में रहे हैं। उनकी इस स्पीच को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। 34 साल के जामयांग सेरिंग नामग्याल महज 34 साल के हैं।
जम्मू कश्मीर में लोगों के साथ खाना खाते एनएसए अजीत डोभाल के वीडियो पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा- आप पैसा देकर किसी को भी साथ ला सकते हैं। वहीं आजाद गुरुवार को श्रीनगर दौर पर जा सकते हैं। जहां वे धारा 370 हटाने के सरकार के फैसले पर बैठक कर सकते हैं।
पाकिस्तान की तरफ से फिर ओछी हरकत की गई है। अब वहां की एक्ट्रेस वीना मलिक ने सोशल मीडिया पर सुषमा स्वराज के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। बता दें, सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वीना मलिक के ट्वीट के बाद भारतीय यूजर्स ने जमकर कमेंट किये हैं।
धारा 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले का असर अब पाकिस्तान में भी दिखना शुरू हो गया है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत से अपने द्विपक्षीय संबंध तोड़ने का ऐलान किया।