मोहन भागवत और भैयाजी जोशी सहित आरएसएस के नेताओं की दिल्ली में बैठक चल रही है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं। गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और संयुक्त महासचिव संगठन बीएल संतोष भी बैठक में भाग ले सकते हैं।
गांव शहरों में आज भी महिलाएं घूघंट करती हैं, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में यह भयानक स्थिति में मान्य है। इन राज्यों में महिलाओं को घूघंट करवाना सम्मान और संस्कार माना जाता है।
ब्राजील के गोइयाोनिया शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि गैराज से एक शख्स बाइक निकाल रहा था तभी वहां से गुजर रही एक महिला महिला के साथ हादसा हो गया। दरअसल गैराज के ऑटोमैटिक दरवाजे में महिला बंद हो गई। ये महिला 1 घंटे तक गैराज में फंसी रही।उसे उसी इलाके में एक महिला ने उसे बचाया।
आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को 13 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहर ने प्रवर्तन निदेशालय की चिदंबरम से एक दिन की हिरासत में पूछताछ की याचिका खारिज कर दी।
सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 21 अगस्त को चिदंबरम को गिरफ्तार किया था। यह मामला 15 मई 2017 को दर्ज किया गया।
वीडियो डेस्क। यूरोपीय सांसदों का दल 2 दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर आया है। डेलिगेशन की ओर से कहा गया कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और कश्मीर के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में EU सांसदों ने कहा कि हमारे दौरे को राजनीतिक नज़र से देखा गया, जो बिल्कुल ठीक नहीं है। हम सिर्फ यहां पर हालात की जानकारी लेने आए थे। अनुच्छेद 370 को इन सांसदों ने भारत का आंतरिक मामला बताया साथ ही कहा कि भारत-पाकिस्तान को आपस में बात करनी चाहिए। सांसदों की इस यात्रा से भारत को क्या फायदा होगा। बता रहें हैं विदेशी मामलों के जानकार अभिषेक खरे।
हड़ताल के बीच कई कर्मचारियों ने खुदकुशी भी कर ली है। बीते दिनों एक महिला कर्मचारी ने नौकरी जाने के डर से खुदकुशी कर ली थी। खम्मम स्थित अपने घर में महिला कर्मचारी ने फांसी लगा लगी थी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को फ्री-राइड स्कीम पर महिला यात्रियों से प्रतिक्रिया लेने के लिए सार्वजनिक बसों में सवार हुए। राजधानी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के इस कदम से महिलाओं को परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
पश्चिम मध्य तटीय इलाकों में हवा की अधिकतम रफ्तार 170 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वहीं आशंका जताई जा रही है कि तटों के पास समुद्र में कम से कम 15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद विधायक दल का नेता चुनने के लिए मुंबई में भाजपा की बैठक की गई। देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी के उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में बैठक में शामिल थे।