सार

IndiGo flight gold chain theft: Thiruvananthapuram से Bengaluru जा रही IndiGo फ्लाइट 6E 661 में 5 साल के बच्चे की 20 ग्राम की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। बच्चे की मां ने क्रू मेंबर पर लगाया आरोप। पुलिस जांच में जुटी।

 

IndiGo flight gold chain theft: इंडिगो फ्लाइट में एक अजब-गजब मामले ने सबको चौका दिया है। फ्लाइट में सफर कर रहे एक पांच साल के बच्चे की चेन चोनी हो गई। IndiGo की फ्लाइट 6E 661 में सफर कर रहे 5 वर्षीय बच्चे की 20 ग्राम सोने की चेन चोरी होने से हड़कंप मच गया। घटना के समय बच्चे को फ्लाइट अटेंडेंट उसे वाशरूम में लेकर गई थी। चेन की अनुमानित कीमत एक लाख से डेढ़ लाख तक हो सकती है।

बच्चे की मां ने दर्ज कराई FIR

फ्लाइट में प्रियंका मुखर्जी अपने दो बच्चों के साथ तिरुवनंतपुरम से बेंगलुरू तक का सफर कर रही थीं। मुखर्जी ने बताया कि उनके पांच साल के बच्चे को वाशरूम जाना था। फ्लाइट अटेंडेंट उसकी मदद के लिए वाशरूम तक गई। जब बच्चा गया था तो उसके गले में सोने की चेन थी लेकिन वापस लौटा तो नहीं था। उन्होंने देखा तो तुरंत टोका। फिर पूछताछ की लेकिन पता नहीं चला। प्रियंका मुखर्जी ने आरोप लगाया कि फ्लाइट अटेंडेंट अदिति अश्विनी शर्मा ने उनके बच्चे की चेन चुरा ली। उन्होंने अटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करायी है।

IndiGo का आधिकारिक बयान

IndiGo ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तिरुवनंतपुरम से बेंगलुरू जा रही फ्लाइट 6E 661 में हमारे स्टाफ मेंबर से जुड़ी इस घटना की जानकारी है। हम संबंधित अधिकारियों को जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं। हम ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हैं। अगर हमारे स्टाफ की ओर से कोई गलती की गई है तो कार्रवाई अवश्य सुनिश्चित की जाएगी।

उधर, बेंगलुरु पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। चूंकि मामला फ्लाइट के अंदर हुआ इसलिए एयरपोर्ट अथॉरिटी और फ्लाइट रिकॉर्डिंग की मदद भी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।