सार
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियां भारत में रह रहे गद्दारों को पकड़ने में जुटी हैं जो पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे हैं। दुश्मन को संवेदनशील जानकारी दे रहे हैं। भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 3 राज्यों से कम से कम 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। चार लोगों को हरियाणा, तीन को पंजाब और एक को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है। जानें किन लोगों ने की भारत से गद्दारी।
ज्योति मल्होत्रा
यूट्यूब चैनल चलाने वाली ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा हरियाणा के हिसार की रहने वाली है। उसे पिछले सप्ताह पाकिस्तान को भारत की सैन्य जानकारी शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी के संपर्क में आई थी। तीन बार पाकिस्तान गई थी।
दवेंद्र सिंह
25 साल का दवेंद्र सिंह ढिल्लों पटियाला के खालसा कॉलेज में राजनीति विज्ञान का छात्र है। 12 मई को उसे हरियाणा के कैथल में फेसबुक पर पिस्तौल और बंदूक की तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह नवंबर 2024 में पाकिस्तान गया था। उसने ISI के अधिकारियों के साथ संवेदनशील जानकारी शेयर की थी। उसने पटियाला सैन्य छावनी की तस्वीरें दी।
नौमान इलाही
हरियाणा में सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले 24 साल के नौमान इलाही को पानीपत से गिरफ्तार किया गया था। वह पाकिस्तान में ISI के हैंडलर के संपर्क में था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का है। वह जानकारी देने के बदले अपने साले के खाते में पाकिस्तान से पैसे लेता था।
अरमान
23 साल के अरमान को खुफिया सूचनाओं के आधार पर 16 मई को हरियाणा के नूंह से गिरफ्तार किया गया था। उसे पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजते हुए पकड़ा गया।
शहजाद
उत्तर प्रदेश के रामपुर के व्यापारी शहजाद को रविवार को एसटीएफ ने मुरादाबाद में गिरफ्तार किया। उसने संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को दी। वह कई बार पाकिस्तान जा चुका है। वह सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े और मसालों की तस्करी में शामिल था।
मोहम्मद मुर्तजा अली
मोहम्मद मुर्तजा अली को जालंधर में गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था। उसने अपने द्वारा विकसित मोबाइल ऐप के जरिए ऐसा किया। उसके पास से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए।
गजाला
गजाला को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पंजाब में गिरफ्तार किया गया।
यामीन मोहम्मद
यामीन मोहम्मद को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था।