Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • Air India Plane crash: 1996 से 2025 तक जब आसमान बना कब्रगाह, भारत की 5 सबसे घातक एयर ट्रैजेडी

Air India Plane crash: 1996 से 2025 तक जब आसमान बना कब्रगाह, भारत की 5 सबसे घातक एयर ट्रैजेडी

भारत में फिर टूटा आसमान का भरोसा! 12 जून 2025 को एयर इंडिया विमान रहस्यमयी हालातों में क्रैश हुआ। क्या इतिहास फिर दोहराया जा रहा है? जानिए 5 सबसे बड़े विमान हादसे, उनके राज़ और उड़ान सुरक्षा पर उठते सवाल। 

Surya Prakash Tripathi | Published : Jun 12 2025, 04:31 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
111
रहस्यमयी क्रैश – एयर इंडिया की उड़ान का खौफनाक अंत
Image Credit : X

रहस्यमयी क्रैश – एयर इंडिया की उड़ान का खौफनाक अंत

Air India plane crash: 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान गुजरात में रहस्यमयी हालातों में क्रैश हो गया। 250 से ज्यादा लोग सवार थे। यह हादसा भारत की हवाई सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह महज हादसा है या किसी लापरवाही का नतीजा? देखें भारत के 5 सबसे भयावह विमान क्रैश हादसे…

211
1. चरखी दादरी 1996 – भारत की सबसे भीषण हवाई दुर्घटना
Image Credit : X

1. चरखी दादरी 1996 – भारत की सबसे भीषण हवाई दुर्घटना

349 मौतें! दिल्ली के पास दो विमानों की हवा में टक्कर ने इतिहास का सबसे खतरनाक हादसा दर्ज किया। पायलटों की गलत सूचना और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की चूक इसका कारण बनी। आज भी यह दुनिया की सबसे भीषण मिड-एयर दुर्घटना है।

Related Articles

Plane Accident: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार
Plane Accident: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार
Ahmedabad Plane Crash Live: 242 यात्रियों को लेकर लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का विमान क्रैश, विजय रूपाणी थे सवार
Ahmedabad Plane Crash Live: 242 यात्रियों को लेकर लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का विमान क्रैश, विजय रूपाणी थे सवार
311
2.मैंगलोर एक्सप्रेस 2010 – रनवे से फिसला बोइंग 737
Image Credit : X

2.मैंगलोर एक्सप्रेस 2010 – रनवे से फिसला बोइंग 737

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 रनवे से फिसलकर खाई में जा गिरी। 158 लोगों की मौत हुई। खराब रनवे डिज़ाइन और पायलट की चूक ने इस हादसे को और दर्दनाक बना दिया। यह हादसा टेबल टॉप रनवे की सुरक्षा पर बड़ा सवाल बना।

411
3.कोझिकोड 2020 – बारिश, फिसलन और एक और हादसा
Image Credit : X

3.कोझिकोड 2020 – बारिश, फिसलन और एक और हादसा

दुबई से कोझीकोड आई फ्लाइट रनवे से आगे निकल गई और दो हिस्सों में टूट गई। 18 यात्रियों की जान गई। भारी बारिश और विजिबिलिटी की कमी मुख्य वजह रही। हादसे ने मौसम और रनवे के जोखिम को फिर उजागर किया।

511
4. एयर इंडिया 855, 1978 – टेकऑफ के 2 मिनट में समंदर में समा गया विमान
Image Credit : X

4. एयर इंडिया 855, 1978 – टेकऑफ के 2 मिनट में समंदर में समा गया विमान

नए साल की शाम को मुंबई तट के पास क्रैश हुआ यह विमान महज़ कुछ मिनटों में 213 जानें ले गया। पायलट डिसऑरिएंटेशन और इंस्ट्रूमेंट फेलियर इसके पीछे माने गए। यह हादसा भारतीय विमानन इतिहास के सबसे भयानक अध्यायों में से एक है।

611
5. पटना 2000 – एलायंस एयर की उड़ान का दुखद अंत
Image Credit : X

5. पटना 2000 – एलायंस एयर की उड़ान का दुखद अंत

पटना में रनवे पर उतरते वक्त फ्लाइट 7412 स्टॉल कर गई और रिहायशी इलाके में गिर गई। 60 से अधिक मौतें हुईं। यात्रियों की चीखों और जलते मलबे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था।

711
कंधार अपहरण 1999 – आईसी 814 और आतंक का खेल
Image Credit : X

कंधार अपहरण 1999 – आईसी 814 और आतंक का खेल

भारत की फ्लाइट को हाइजैक कर अफगानिस्तान ले जाया गया। एक यात्री की मौत हुई और भारत को आतंकियों को रिहा करना पड़ा। यह सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल था।

811
क्या लापरवाही है इन हादसों की जड़?
Image Credit : X

क्या लापरवाही है इन हादसों की जड़?

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में तकनीक तो आई, लेकिन सुरक्षा लागू करने में ढिलाई रही। बार-बार हो रही घटनाएं दिखाती हैं कि पायलट प्रशिक्षण, रनवे रखरखाव और संकट प्रबंधन में बड़े सुधार अभी भी ज़रूरी हैं।

911
 DGCA और ICAO की चेतावनियां
Image Credit : X

DGCA और ICAO की चेतावनियां

2019 में ICAO ने भारत की एयर सेफ्टी में कई खामियों की ओर इशारा किया। DGCA की रिपोर्टों में भी कई बार सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। क्या एयरलाइंस कॉस्ट कटिंग में यात्रियों की सुरक्षा से समझौता कर रही हैं?

1011
विशेषज्ञों की चेतावनी – 'प्रतिक्रिया नहीं, सुधार चाहिए'
Image Credit : X

विशेषज्ञों की चेतावनी – 'प्रतिक्रिया नहीं, सुधार चाहिए'

कैप्टन मोहन रंगनाथन और जितेंद्र भार्गव जैसे विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में सुरक्षा के नियम हैं, लेकिन इनका अनुपालन कमजोर है। सिस्टमिक सुधार जरूरी हैं।

1111
भारत का बढ़ता हवाई ट्रैफिक और सुरक्षा का दबाव
Image Credit : X

भारत का बढ़ता हवाई ट्रैफिक और सुरक्षा का दबाव

UDAN योजना और तेजी से बढ़ते मध्यम वर्ग के कारण भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है। ऐसे में, सुरक्षा से समझौता अब किसी भी कीमत पर नहीं किया जा सकता।

Surya Prakash Tripathi
About the Author
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा डबल MA LLB की डिग्री हासिल की है। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं। क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। बीते समय में हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों के लिए डेस्क और फील्ड रिपोर्टिंग कर चुके हैं। Read More...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश
दिल्ली दुर्घटना समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories