11:54 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 265 मौतों की पुष्टि

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 265 लोगों के मारे गए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने मौतों की संख्या की पुष्टि की है। 

11:37 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: पीएम मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद जा सकते

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में 241 पैसेंजर्स की मौत हो गई है। इस हादसा में सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बचा है। पीएम मोदी शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं।

11:31 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: Ahmedabad Plane Crash स्थल का दौरा कर अमित शाह बोले - 10 मिनट में सरकार हुई एक्टिव, बताया पीएम मोदी ने क्या किया

Ahmedabad Plane Crash: Air India AI-171 विमान हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- 10 मिनट में मिली सूचना, राहत कार्य में तुरंत जुटी सरकारें। शवों की पहचान डीएनए टेस्ट से होगी।

Read Full Story
10:47 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: Ahmedabad Plane Crash Investigation - ब्लैक बॉक्स खोलेगा 241 मौतों का राज, एयर इंडिया की फ्लाइट क्यों हुई क्रैश?

Ahmedabad Plane Crash Investigation: Air India Boeing 787 हादसे की जांच के लिए विशेषज्ञ ब्लैक बॉक्स खोजने में जुटे हैं। जानिए क्या होता है ब्लैक बॉक्स, कैसे करता है हादसे के कारणों का खुलासा और भारत की विश्लेषण क्षमता क्या है।

Read Full Story
09:54 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: Air India Plane Crash - मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ मुआवजा, टाटा ग्रुप के बड़े ऐलान

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, 240 से ज़्यादा लोगों की मौत। सिर्फ़ एक यात्री बचे। टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ का मुआवज़ा देने का ऐलान किया।
Read Full Story
09:20 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: Ahmedabad Plane Crash - पति से मिलने लंदन जा रही दुल्हन भी खत्म, 5 महीने पहले हुई थी शादी

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे ने कई लोगों की ज़िंदगी लील ली, जिसमें एक नवविवाहिता भी शामिल थी जो अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी। हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की मौत हुई।

Read Full Story
07:45 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: सीआर पाटिल बोले- विजय रूपाणी का जाना, भाजपा परिवार को बड़ा नुकसान

गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हमारे नेता विजय रूपाणी इसी फ्लाइट से अपने परिवार से मिलने जा रहे थे। वे भी इस हादसे का शिकार हुए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। भाजपा परिवार को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।"

 

Scroll to load tweet…

 

07:34 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: Air India Crash - अहमदाबाद विमान हादसे में UK के 53 नागरिकों की मौत, पीएम कीर स्टारर ने कही ये बात

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारर ने गुजरात में एअर इंडिया के विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया है, जिसमें 53 ब्रिटिश नागरिक भी सवार थे। उन्होंने यात्रियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Read Full Story
06:20 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: एयर इंडिया हादसा: विमान में सवार 241 लोगों की मौत

हादसे में एयर इंडिया के विमान में सवार सभी 242 लोगों में 241 की मौत हो गई है। इनमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे। यात्रियों में 169 भारतीय थे। यूके के 53 नागरिकों की जान गई है। पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी निधन हो गया है।

 

05:04 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: Ahemdabad Plane Crash - कौन-से ग्रह बने अहमदाबाद प्लेन क्रेश का कारण? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

Ahemdabad Plane Crash Update: अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने की खबर है। इस हादसे में कईं लोगों की जान चली गई। घटना दोपहर 1:40 की बताई जा रही है।

 

Read Full Story
04:52 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: Air India Crash - डॉक्टर हॉस्टल की बिल्डिंग में जा घुसा आग का गोला बना प्लेन

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते समय क्रैश होकर डॉक्टर डॉस्टल से टकरा गया। हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है और बचाव कार्य जारी है।
Read Full Story
04:11 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: Air India Crash - जानकारों ने बताया क्यों टेकऑफ के समय उड़ न सका विमान, क्यों हुआ हादसा

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान टेकऑफ़ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त। 242 यात्री सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार पक्षियों के टकराने की आशंका।

Read Full Story
03:51 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: एयर इंडिया दुर्घटना: पीएम नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को भेजा अहमदाबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमान हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। उन्होंने अमित शाह को अहमदाबाद जाने और हवाई दुर्घटना के मद्देनजर प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कहा है।

 

03:41 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: एयर इंडिया प्लेन क्रैश, हेल्प लाइन नंबर जारी

एयर इंडिया प्लेन क्रैश से जुड़ी जानकारी देने के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। अहमदाबाद सिटी पुलिस से आपातकालीन नंबर 07925620359 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है। एयर इंडिया ने जानकारी देने के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।

 

03:34 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जताया दुख

विमान हादसे पर एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दुख जताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "अत्यंत दुख के साथ पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 हादसे का शिकार हो गई। हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। इस समय हमारा ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों की सहायता करने पर है। हम आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता व देखभाल करने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ कर रहे हैं। एक इमरजेंसी सेंटर सक्रिय कर दिया गया है। जानकारी चाहने वाले परिवारों के लिए सहायता टीम स्थापित की गई है।"

 

Scroll to load tweet…

 

03:16 PM (IST) Jun 12

Air India Crash Live: फ्लाइट नंबर AI-171 ने 1.38 बजे भरी थी उड़ान

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार को दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। हादसा ठीक दो मिनट बाद 1.40 बजे हुआ। प्लेन एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास गिरा।