MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • यूं ही नहीं घबराया PAK, सिर्फ एक घंटे में पड़ोसी को खाक में मिला सकता है भारत

यूं ही नहीं घबराया PAK, सिर्फ एक घंटे में पड़ोसी को खाक में मिला सकता है भारत

Indian Military Weapons: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की नींद उड़ चुकी है। वजह, भारत का बैक टू बैक एक्शन और जंग की आहट। भारत के पास मिसाइल, ड्रोन-समुद्री अटैक, जमीनी लड़ाई के लिए ऐसे हाईटेक हथियार-युद्धपोत हैं, जिनकी रेंज में पूरा पाक आ सकता है। 

3 Min read
Satyam Bhardwaj
Published : Apr 26 2025, 12:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
1
Image Credit : freepik

1

भारत के पास अग्नि-1 से लेकर अग्नि-5 (Agni-V) तक न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल्स हैं, जिनकी रेंज 700 किलोमीटर से लेकर 5,000 किलोमीटर तक है। पृथ्वी-2 और पृथ्वी-3 जैसी शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल्स (SRBM) 300 किलोमीटर से 750 किलोमीटर दूरी तक टारगेट्स पर एकदम सटीक निशाना लगा सकती हैं। इन्हें जमीन से ही मोबाइल लॉन्चर की मदद से लॉन्च किया जा सकता है।

27
2
Image Credit : X- Indian Navy

2

1000 किलोमीटर रेंज वाली ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइल्स भी भारत के पास हैं। निर्भय जैसी सबसोनिक मिसाइल्स तेजी से सटीक हमला कर सकती हैं। इन मिसाइल्स को सुखोई और राफेल जैसे फाइटर जेट्स से दागा जा सकता है। इसके अलावा K-4 और K-15 सागरिका जैसी मिसाइल्स पनडुब्बी से छोड़े जा सकते हैं।

Related Articles

आखिर क्या है सिंधु जल संधि? इससे पाकिस्तान पर क्या होगा असर?
आखिर क्या है सिंधु जल संधि? इससे पाकिस्तान पर क्या होगा असर?
Shimla Agreement : क्या है शिमला समझौता, जिसे रोक सकता है पाकिस्तान?
Shimla Agreement : क्या है शिमला समझौता, जिसे रोक सकता है पाकिस्तान?
37
3
Image Credit : our own

3

भारत के पास S-400 एयर डिफेंस सिस्टम है, जो पाकिस्तान की ओर से दागी मिसाइल्स को ट्रैक कर हवा में ही खत्म कर सकता है। इजराइल-अमेरिका से आए ड्रोन दुश्मन देश पर बारूद बरसा सकते हैं। ड्रोन अटैक के लिए भारत के पास हेरॉन, हर्मीस और हारोप जैसे इजराइली ड्रोन हैं। ये ड्रोन सैटेलाइट से सिग्नल लेकर बिल्कुल सटीक हमला कर सकते हैं। इनमें हेरॉन ड्रोन तो लगातार 36 घंटे तक उड़ सकता है। इसकी रेंज भी 450 किमी है। इसके अलावा हारोप ड्रोन की रेंज 1000 किलोमीटर है। ये 20 किलो से ज्यादा विस्फोटक अपने साथ ले जाकर अटैक कर सकते हैं।

47
4
Image Credit : freepik

4

अमेरिका से लिए गए 2 MQ-9B रीपर ड्रोन ड्रोन भी भारत के पास हैं। इन ड्रोन को सी-गार्जियन कहा जाता है, जिनकी रेंज 6000 नॉटिकल मील है। ये अपने साथ 2 टन तक विस्फोटक बड़ी आसानी से ले जा सकते हैं। बड़े आकार सी-गार्जियन ड्रोन INS विक्रांत जैसे युद्धपोतों से लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके अलावा स्वार्म, रुस्तम-2, तपस जैसे स्वदेशी ड्रोन भी हैं, जो निगरानी के साथ हमले भी कर सकते हैं। इन्हें जमीन-हवा से लॉन्च कर सकते हैं। इनमें कई ड्रोन लॉइटरिंग म्यूनिशन हैं, जो किसी भी टारगेट को लॉक कर तबाह कर हवा में रह सकते हैं और सटीक टारगेट कर सकते हैं।

57
5
Image Credit : freepik

5

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स (Global Firepower Index 2025) के अनुसार, सैन्य क्षमता में भारत का नंबर दुनिया में चौथा है। टी-90 भीष्म और अर्जुन जैसे पावरफुल टैंक उसकी ताकत बढ़ाते हैं। डिजिटल वॉरफेयर में भारत बहुत आगे है। रात के अंधेरे में लड़ाई करने के लिए अपग्रेडेड और हाईटेक हथियार हैं।

67
5
Image Credit : X

5

INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत जैसे भारी विमानवाहक युद्धपोत भारत की ताकत बढ़ाते हैं। पाकिस्तान के पास एक भी विमानवाहक युद्धपोत नहीं है। भारत-पाकिस्तान के बीच लंबी कोस्टल लाइन है। ये युद्धपोत समुद्र से फाइटर जेट्स लॉन्च कर सकते हैं।

77
7
Image Credit : our own

7

न्यूक्लियर पावर में भारत के पास ट्रायड न्यूक्लियर पावर है। मतलब जमीन, आसमान और समुद्र तीनों जगह से परमाणु हमला करने में सक्षम है। परमाणु हथियारों को भारत पृथ्वी और अग्नि सीरीज की मिसाइल्स से लॉन्च किया जा सकता है। INS अरिहंत जैसी न्यूक्लियर सबमरीन से K-15 सागरिका, K-4 मिसाइल्स, मिराज-2000, जगुआर और राफेल जैसे जहाज न्यूक्लियर मिसाइल दाग सकते हैं।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
पहलगाम आतंकी हमला
 
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved
false