सार

भारत और फ्रांस के बीच 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों के सौदा पर आज साइन हुआ। इससे नौसेना की ताकत बढ़ेगी। राफेल बेहद ताकतवर मिसाइलों से लैस है।

Rafale M: भारत और फ्रांस ने 26 राफेल एम विमानों के लिए 63 हजार करोड़ रुपए के सौदे पर साइन किया है। इससे भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ेगी। दो इंजन और एक सीट वाला राफेल बेहद ताकतवर लड़ाकू विमान है। यह हवा से हवा और हवा से जमीन पर लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों से लैस है।

राफेल विमान फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन बनाती है। इसके दो मुख्य वर्जन हैं, राफेल और राफेल एम। राफेल एम नौसैनिक वर्जन है। इसे विशेष रूप से समुद्री अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है। यह सामान्य राफेल से भारी है। इसमें मजबूत लैंडिंग गियर, टेलहूक और फोल्डेबल विंग जैसे फीचर दिए गए हैं।

इन हथियारों से लैस है राफेल फाइटर जेट

राफेल एम में हथियारों को ले जाने के लिए 13 हार्डपॉइंट लगे हैं। यह विमान माइका, मैजिक, साइडवाइंडर, ASRAAM और AMRAAM जैसे हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइल ले जाता है। जमीन पर हमला करना हो तो यह अपाचे, AS30L, ALARM, HARM, मैवरिक PGM100 मिसाइल से लैस है। समुद्र में मौजूद युद्धपोत को नष्ट करना हो तो यह Exocet/AM39, पेंगुइन 3 और हारपून एंटी शिप मिसाइल का इस्तेमाल करता है।

राफेल से परमाणु बम भी गिराया जा सकता है। यह ASMP स्टैंड-ऑफ न्यूक्लियर मिसाइल दाग सकता है। राफेल को MBDA स्टॉर्म शैडो या स्कैल्प ईजी स्टैंड-ऑफ क्रूज मिसाइल से लैस किया जा सकता है। इसका रेंज 550 km है। हवा में लंबी दूरी तक मार करना हो तो राफेल के पास MBDA Meteor BVRAAM मिसाइल है। इसका रेंज 100 km से अधिक है। इसके साथ ही राफेल कई तरह के बमों को भी गिरा सकता है। इसमें 30mm का DEFA 791B कैनन लगा है। इससे प्रति मिनट 2,500 राउंड फायरिंग होती है।

200km से अधिक दूर तक दुश्मन का पता लगाता है राफेल का रडार

राफेल में थेल्स की स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम लगा है। स्पेक्ट्रा में सॉलिड स्टेट ट्रांसमीटर टेक्नोलॉजी, DAL लेजर वार्निंग रिसीवर, मिसाइल वार्निंग, डिटेक्शन सिस्टम और जैमर शामिल हैं। राफेल में RBE2 पैसिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड रडार लगा है। यह 200 किलोमीटर से अधिक दूरी से दुश्मन का पता लगा लेता है। एक बार में 8 टारगेट ट्रैक कर सकता है।

2222 km/h है राफेल की अधितकम रफ्तार

राफेल की अधिकतम रफ्तार 1389km/h है। इसमें दो इंजन लगे हैं। राफेल 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। यह 9500kg तक हथियार लेकर उड़ सकता है।