MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • कांपेगा चीन, खौफ खाएगा पाकिस्तान, जाने कैसे इंडियन नेवी के लिए गेम चेंजर होगा Rafale-M

कांपेगा चीन, खौफ खाएगा पाकिस्तान, जाने कैसे इंडियन नेवी के लिए गेम चेंजर होगा Rafale-M

Rafale-M: भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए भारत फ्रांस से 26 राफेल-मरीन (राफेल-एम) लड़ाकू विमान खरीदने जा रहा है। इसके शामिल होने से नौसेना की हवाई क्षमता बहुत अधिक बढ़ जाएगी।

2 Min read
Vivek Kumar
Published : Apr 14 2025, 01:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : @Dassault_OnAir

राफेल को एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। यह विमान हिंद महासागर क्षेत्र में गेम चेंजर साबित हो सकता है। इसकी क्षमताएं ऐसी हैं कि चीन और पाकिस्तान दोनों खौफजदा होंगे।

28
Asianet Image
Image Credit : X-@IAF_MCC

राफेल-एम अत्याधुनिक एवियोनिक्स जैसे Thales RBE2-AA AESA रडार और स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रोनिक वारफेयर सिस्टम से लैस है। इसके पास हवा से हवा में बियॉन्ड विजुअल रेंज तक मार करने वाला मेटियोर मिसाइल है। दुश्मन के युद्धपोत को तबाह करने के लिए यह अपने साथ एक्सोसेट एंटी-शिप मिसाइल ले जाता है।

Related Articles

क्यों फ्रांस से 26 राफेल विमान खरीद रहा भारत, 25 या 30 नहीं, क्या है मैजिक नंबर का मतलब?
क्यों फ्रांस से 26 राफेल विमान खरीद रहा भारत, 25 या 30 नहीं, क्या है मैजिक नंबर का मतलब?
F-35 Fighter: क्या राफेल मॉडल पर अमेरिका से लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत?
F-35 Fighter: क्या राफेल मॉडल पर अमेरिका से लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत?
38
Asianet Image
Image Credit : X-@IAF_MCC

राफेल-एम दो इंजन वाला मल्टिरोल फाइटर जेट है। इसे हवा में दूसरे विमानों से होने वाली लड़ाई में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही जमीन और समुद्र की सतह पर मौजूद टारगेट पर सटीक हमला भी किया जा सकता है।

48
Asianet Image
Image Credit : X-@IAF_MCC

राफेल-एम के पास सुपर-क्रूज क्षमता है। यह आफ्टरबर्नर इस्तेमाल किए बिना लगातार तेज रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इससे विमान कम इंधन जलाता है और उसका रेंज बढ़ जाता है। समुद्र के ऊपर लड़ी जाने वाली लड़ाई में अधिक रेंज बेहद मायने रखता है।

58
Asianet Image
Image Credit : X-@IAF_MCC

राफेल एम को आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य जैसे विमान वाहक पोत से ऑपरेट होने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें मजबूत लैंडिंग गियर, अरेस्ट लैंडिंग के लिए टेल हुक और फोल्डेबल पंख लगे हैं।

68
Asianet Image
Image Credit : @Dassault_OnAir

राफेल एम के पास एडवांस सेंसर और नेटवर्क-सेंट्रिक वारफेयर कैपेबिलिटी है। इससे समुद्री क्षेत्र में लड़ाकू विमान की जागरूकता में सुधार होता है। यह संचार की समुद्री लाइनों (SLOCs) की निगरानी और रियल टाइम में संभावित खतरों की पहचान करना आसान होता है।

78
Asianet Image
Image Credit : @Dassault_OnAir

रणनीतिक रूप से राफेल-एम भारत को चीन और पाकिस्तान की नौसेना पर बढ़त दिलाएगा। चीन की नौसेना J-15 लड़ाकू विमान इस्तेमाल करती है। यह राफेल की तुलना में भारी और कम फुर्तीला है। राफेल एम एवियोनिक्स और लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता के मामले में J-15 से बहुत आगे है।

88
Asianet Image
Image Credit : @Dassault_OnAir

राफेल एम परमाणु हमला करने में सक्षम है। इससे भारत की रणनीतिक क्षमताएं बढ़ेंगी। राफेल एम का इस्तेमाल फ्रांस की नौसेना भी करती है। इसमें इंधन भरने का ऐसा सिस्टम है जिससे मित्र देश के टैंकर से इंधन लिया जा सकता है। यह क्षमता मलक्का जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री अवरोध बिंदुओं की सुरक्षा करने तथा हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती उपस्थिति का मुकाबला करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved