सुबह-सुबह आया ईमेल…और चली गई 30,000 लोगों की नौकरी! Oracle Layoffs से भारत पर बड़ा असर
Oracle Layoffs Shock: सुबह 6 बजे ईमेल से हजारों कर्मचारियों की नौकरी खत्म! भारत समेत कई देशों में 30,000 तक छंटनी की खबर। बिना नोटिस, बिना बातचीत- क्या AI निवेश के लिए हो रही ये कटौती टेक सेक्टर में बड़े संकट का संकेत है।

Oracle Layoffs 2026: टेक दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टेक दिग्गज Oracle ने कथित तौर पर बड़े स्तर पर छँटनी शुरू कर दी है, जिससे भारत समेत कई देशों के हजारों कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 20,000 से 30,000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि कई कर्मचारियों को सुबह 5–6 बजे ईमेल के जरिए अचानक बताया गया कि उनकी नौकरी खत्म हो चुकी है।
सुबह 6 बजे आया ईमेल-कर्मचारियों को क्यों लगा सबसे बड़ा झटका?
कई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सुबह 5 से 6 बजे के बीच अचानक ईमेल मिला, जिसमें लिखा था कि उनकी नौकरी तुरंत खत्म कर दी गई है। न कोई पहले से नोटिस, न HR की कॉल-बस एक मेल और सब खत्म। कई लोगों का कहना है कि ईमेल आते ही उनके सिस्टम एक्सेस भी बंद कर दिए गए, जिससे उन्हें अपनी फाइलें तक निकालने का समय नहीं मिला।
6 out of 20 members have been asked to leave. In many teams, almost 50% of team members are gone. Total layoffs are almost 20%.
Just got a call from a friend who is a senior manager.
Humble request to the @nsitharaman & @narendramodi to exempt the severance pay and support 🙏🙏. pic.twitter.com/xO9HepJ12n— The Exploited TaxPayer (@IndiaNewGen) March 31, 2026
कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
कर्मचारियों के अनुसार, उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना, मीटिंग या मैनेजर के कॉल के सीधे “Oracle Leadership” की ओर से मेल मिला। कुछ ही मिनटों में उनके सिस्टम एक्सेस भी बंद कर दिए गए। Reddit और Blind जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई लोगों ने अपना अनुभव शेयर किया। एक कर्मचारी ने लिखा- “20 साल काम करने के बाद सुबह 5 बजे एक मेल आया… और सब खत्म।” दूसरे ने कहा- “सुबह 6 बजे मेल मिला, अगले महीने 4 साल पूरे होने वाले थे।” यह तरीका कर्मचारियों के लिए सिर्फ नौकरी जाने का नहीं, बल्कि मानसिक झटका भी बन गया है।
क्या भारत में सबसे ज्यादा असर पड़ा है?
रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के अनुसार, भारत में Oracle की टीमों पर इस छँटनी का खासा असर पड़ा है। कुछ टीमों में 20% से लेकर 50% तक कर्मचारियों को निकाल दिए जाने की बात सामने आई है। भारत और मेक्सिको जैसे देशों में कंपनी के कंप्यूटिंग और इंजीनियरिंग विभाग सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं।
क्या AI के लिए हो रही है यह छंटनी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Oracle इस समय AI इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर में भारी निवेश कर रहा है। ऐसे में कंपनी अपने संसाधनों को नई टेक्नोलॉजी की तरफ शिफ्ट कर रही है, जिसके चलते पुराने रोल्स को खत्म किया जा रहा है। कर्मचारियों के अनुभवों से यह साफ है कि इस बार छँटनी का तरीका काफी सख्त और अचानक था। बिना बातचीत, बिना चेतावनी, सिर्फ एक ईमेल के जरिए नौकरी खत्म करना-इसने कर्मचारियों में असुरक्षा और गुस्सा दोनों बढ़ा दिया है।
क्या यह सिर्फ Oracle की कहानी है या पूरी टेक इंडस्ट्री में ट्रेंड?
यह सिर्फ Oracle तक सीमित नहीं है। इससे पहले Amazon ने भी हजारों कर्मचारियों को निकाला था, और कई अन्य टेक कंपनियां भी इसी राह पर चल रही हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI सिर्फ एक कारण है-असल में कंपनियां कोविड के बाद हुई ओवर-हायरिंग को ठीक कर रही हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

