सार

Varkala beach Kerala travel guide: वर्कला सुंदरता के साथ एडवेंचर का आनंद लें। वर्कला कैसे पहुंचें, बजट में रहने खाने के विकल्प,प्रमुख घूमने की जगहें।

Varkala Travel Guide: वैसे तो भारत में कई बीच स्थित है, लेकिन आप नेचुरल ब्यूटी के साथ कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं तो केरल स्थित वर्कला आना बनता है। ये एक तटीय सिटी है। जो अरब सागर के पास स्थित है। ये इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्सप्लोर किया जाने वाले बेस्ट प्लेस है। जिन लोगों को अक्सर छुट्टियों की दिक्कत रहती है। वहां आना जाना मिलाकर कुल 4 दिन में वर्कला घूम सकते हैं। ऐसे में जानते हैं,यहां पर रहने खाने से लेकर घूमने तक का पूरा बजट।

View post on Instagram
 

1) वर्कला कैसे पहुंचे ? (How to Reach Varkala) 

अगर बेंगलुरू से वर्खला जा रहे हैं तो फ्लाइट का किराया 3 हजार रुपए तक पड़ जाएगा। हालांकि इसके लिए फ्लाइट पहले से बुक करनी पड़ेगी। वहीं, स्लीपर बस ₹1,500–₹1,600 तक मिल जाएगी। जबकि ट्रेन का किराया 500-600 रु होगा। आप वर्कला तक डायरेक्ट बस भी ले सकते हैं। वर्कला आने पर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट की बजाय स्कूली किराए पर ले सकते हैं। इससे घूमना आसान रहेगा।

2) वर्कला के फेमस कैफे और रेस्टोरेंट ( Famous Cafe in Varkala) 

वर्कला एक बीच प्लेस है। ऐसे में यहां पर कई तरह कैफे और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। यहां पर नॉर्मल कैफे में 500 रु पर पर्सन पर जा सकते हैं। इसके अलावा थोड़ा लग्जरी रेस्टोरेंट जाते हैं। खाने पर 2500 रु पर मील खर्च करन पड़ सकता है। यहां पर ध्यान देने वाली बात है, रेस्टोरेंट रात 10:30 बजे तक ही खुले रहते हैं, उसके बाद आप Swiggy से खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

3) वर्कला होटल बुकिंग (Varkala Hotel Bookings) 

वर्कला वैसे तो ज्यादा एक्सपेंसिव है। बिना एसी और नॉर्मल रूम आपको 800 रुपए के खर्चे में मिल जाएंगे। अगर थ्री स्टार होटल जाते हैं। इसका किराया 4000 रु से ज्यादा हो सकता है। हालांकि बेहतर दाम के लिए Airbnb या Booking.com पर मालिकों से डायरेक्ट बात करें।

4) वर्कला में घूमने की जगहें ( Varkala Famous Places) 

वर्कला में घूमने के लिए कुछ ज्यादा खास नहीं है लेकिन ये अपने साफ-सुथरे बीच के लिए जाना जाता है। जहां पर एक से बढ़कर एक वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज होती हैं। यहां पर आप सर्फिंग ₹3,000–₹4,000 के बीच में कर सकते हैं। हालांकि इसे पहले से बुक करना बेहतर रहता है। इसके अलावा कयाकिंग 500 रु में कर सकते हैं। यहां पर कई लोकल मार्केट हैं, जहां जाना अच्छा रहेगा। चाहे तो शाम के वक्त शहर का कल्चर एक्सपिरिंयस कर सकते हैं।