MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Travel
  • Travel Guide:Monsoon में केदारनाथ की कर रहे हैं तैयारी, तो इन अहम बातों का रखें ख्याल

Travel Guide:Monsoon में केदारनाथ की कर रहे हैं तैयारी, तो इन अहम बातों का रखें ख्याल

Kedarnath Travel Tips In Monsoon: उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों में केदारनाथ बसा हुआ है। यह जगह भगवान शिव को समर्पित है। अप्रैल से लेकर नवंबर तक श्रद्धालु भोले के दर्शन करने आते हैं। लेकिन यहां पर आने से पहले आपको कुछ अहम बातों पर गौर करना चाहिए।

Nitu Kumari | Published : May 31 2025, 02:17 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : Getty

केदारनाथ धाम सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, साहस और प्रकृति का अद्भुत संगम है। लेकिन अगर आप मानसून के मौसम (जुलाई से सितंबर) में केदारनाथ यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपको खास सावधानी बरतनी होगी। यात्रा की प्लानिंग करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। मानसून में केदारनाथ क्षेत्र में भारी वर्षा होती है और भूस्खलन (landslide) की आशंका बनी रहती है। अगर आपकी प्लानिंग 2-3 दिन की है तो फिर बफर टाइम लेकर चलें, क्योंकि लैंडस्लाइड की वजह से रास्ते बंद हो जाते हैं। यात्रा से 2–3 दिन पहले मौसम विभाग की रिपोर्ट जरूर देखें। अगर प्रशासन की ओर से कोई चेतावनी जारी हो तो उस पर ध्यान दें।

26
Asianet Image
Image Credit : Getty

स्मार्ट पैकिंग करें

केदारनाथ की यात्रा के लिए आपको स्मार्ट पैकिंग करनी चाहिए। अपने साथ रेनकोट, वाटरप्रूफ जैकेट, छाता और अच्छे ग्रिप वाले जूते रखने चाहिए। इसके साथ गर्म कपड़े भी रखें।

Related Articles

जून में ठंडी हवा और सुकून चाहिए, जरूर जाएं उत्तर भारत की ये 7 जगहें
जून में ठंडी हवा और सुकून चाहिए, जरूर जाएं उत्तर भारत की ये 7 जगहें
Vietnam Trip पर पैसा बचाएं, जानें रुकने से खाने और घूमने का पूरा प्लान
Vietnam Trip पर पैसा बचाएं, जानें रुकने से खाने और घूमने का पूरा प्लान
36
Asianet Image
Image Credit : freepik

हेल्थ के लिए करें उपाय

अपने साथ बेसिक दवाइयों का किट लें।खासकर सर्दी, खांसी, पेट दर्द और एलर्जी के लिए।ऑक्सीजन सिलेंडर या कैन भी साथ रखना फायदेमंद हो सकता है।

46
Asianet Image
Image Credit : Getty

ट्रैकिंग और चलने की तैयारी

केदारनाथ तक पैदल ट्रैकिंग (लगभग 16-18 किमी) करना होता है। बारिश के कारण रास्ता फिसलन भरा हो सकता है। इसलिए अपने स्टेमिना को बनाने के लिए पहले से प्रैक्टिस करें। ट्रैकिंग स्टिक या छड़ी साथ रखें। यात्रा करते वक्त आराम से चलें।

56
Asianet Image
Image Credit : Pinterest

रहने की व्यवस्था पहले से करें

मानसून में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए ठहरने की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करें। सरकारी गेस्ट हाउस या रजिस्टर्ड धर्मशालाओं में रुकें।

66
Asianet Image
Image Credit : ANI

नेटवर्क और बैटरी बैकअप रखें

कुछ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता और बिजली कटौती हो सकती है। अपने साथ पावर बैंक जरूर रखें। ऑफलाइन मैप्स और ज़रूरी कॉन्टैक्ट्स सेव रखें।

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू नवंबर 2021 से Asianetnews Hindi में कार्यरत हैं। ये मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हैं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
यात्रा सुझाव मार्गदर्शिका (Yatra Sujhav Margdarshika)
 
Recommended Stories
Top Stories