IRCTC का खास टूर पैकेज आपको कोलकाता और सुंदरबन की सैर कराएगा। मात्र 19 हजार में घूमें 'सिटी ऑफ जॉय' और दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल। वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर और आरामदायक होटल में ठहरने की सुविधा।
बंगाल की दुर्गा पूजा और रसगुल्ला ही बस प्रसिद्ध है, बल्कि या कई खूबसूरत घूमने की जगह और जंगल हैं। यहां का कोलकाता और सुंदरबन समेत कई शानदार जगह है, यहां की संस्कृति इतनी प्रसिद्ध है कि इसे देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। ऐसे में आज हम आपको IRCTC का ऐसा शानदार पैकेज के बारे में बताएंगे, जिससे आप 19 हजार में कोलकाता और सुंदरबन की सुंदरता देख सकते हैं। ऐसे में अगर आप जंगलों की खूबसूरती और संस्कृति से भरपूर शहर कोलकाता की शान को नजदीक से देखना चाहते हैं, तो IRCTC का यह खास टूर पैकेज आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
पैकेज का नाम:
रॉयल सुंदरबन विद सिटी ऑफ जॉय रेल पैकेज (Royal Sundarban with City of Joy Rail Package)
अवधि:
- 3 रात / 4 दिन
- स्थान कवर किए जाएंगे:
- कोलकाता (City of Joy)
- सुंदरबन (दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल)
टूर की खास बातें:
- वंदे भारत एक्सप्रेस से आरामदायक ट्रेन यात्रा
- कोलकाता शहर की संस्कृति, त्योहार और परंपराओं का अनुभव
- सुंदरबन के जंगलों में वाइल्डलाइफ और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद
- होटल और रिजॉर्ट में ठहरने की सुविधा
- नाश्ता और डिनर शामिल
- रिजॉर्ट में APAI फुल मील प्लान
ट्रेन यात्रा का विवरण:
- दिन रूट ट्रेन नंबर प्रस्थान आगमन
- शुक्रवार रांची-हावड़ा 20898 सुबह 06:00 दोपहर 13:10
- सोमवार हावड़ा- रांची 20897 दोपहर 14:35 रात 22:00
- नोट: ट्रेन के समय और संचालन में बदलाव हो सकता है।
होटल और रिजॉर्ट:
कोलकाता: The Ferm Residency / समकक्ष
सुंदरबन: Hotel Tiger Camp / समकक्ष
मील प्लान:
कोलकाता में: ब्रेकफास्ट और डिनर
सुंदरबन में: APAI मील प्लान (नाश्ता, दोपहर का खाना, रात का खाना)
यात्रा की शुरुआत:
स्थान: रांची रेलवे स्टेशन
समय: सुबह 6 बजे
बोर्डिंग प्वाइंट: रांची, मुरी, कोटशिला, पुरुलिया जंक्शन, चांडिल जंक्शन, टाटानगर, खड़गपुर
पैकेज शुल्क (प्रति व्यक्ति):
वाहन का प्रकार
सेडान कार
- सिंगल शेयरिंग-₹50,450
- डबल शेयरिंग-₹33,650
- ट्रिपल शेयरिंग-₹28,600
- बच्चों के साथ (5-11 वर्ष)-₹18,600
इनोवा कार —
- सिंगल शेयरिंग-
- डबल शेयरिंग-₹31,650
- ट्रिपल शेयरिंग-₹27,950
- बच्चों के साथ (5-11 वर्ष)-₹18,600
कोलकाता के बारे में:
कोलकाता को "सिटी ऑफ जॉय" कहा जाता है। यह शहर अपनी सांस्कृतिक विरासत और त्योहारों के लिए जाना जाता है। दुर्गा पूजा इस शहर का प्रमुख त्योहार है, जिसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
सुंदरबन के बारे में:
सुंदरबन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव फॉरेस्ट है, जो गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के संगम पर बसा है। यह जंगल भारत और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में फैला हुआ है और रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है।
संपर्क करें:
इस पैकेज के लिए और जानकारी पाने या बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट पर जाएं या नजदीकी IRCTC कार्यालय से संपर्क करें।