IRCTC के साथ राजकोट से शुरू होने वाले इस 4 रात, 5 दिन के टूर में द्वारका, सोमनाथ, सासन गिर और पोरबंदर की यात्रा करें। धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का आनंद लें।
यह टूर IRCTC द्वारा पेश किया गया है जिसमें आप गुजरात की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करेंगे। यह यात्रा राजकोट से शुरू होकर आपको द्वारका, बेट द्वारका, पोरबंदर, सोमनाथ और सासन गिर ले जाएगी। अगर आप एक ही यात्रा में आध्यात्मिक शांति, पौराणिक स्थल दर्शन और प्राकृतिक रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह 4 रात और 5 दिन का IRCTC टूर पैकेज आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। द्वारका के मंदिरों से लेकर गिर के जंगलों तक – हर मोड़ पर आपको एक नया एक्सपीरियंस।
मुख्य स्थल (Destinations Covered):
द्वारका:
- पश्चिम भारत के काठियावाड़ प्रायद्वीप में स्थित भगवान श्रीकृष्ण की नगरी।
- पौराणिक मान्यता के अनुसार यह शहर समुद्र में 6 बार डूब चुका है और अब जो मंदिर है वो इसका सातवां स्वरूप है।
- द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण उनके पोते वज्रनाभ ने किया था।
नागेश्वर:
- यह बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
- यहां भगवान शिव का भव्य मंदिर है जो धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है।
बेट द्वारका:
- यह स्थान समुद्र के बीच स्थित है और माना जाता है कि यही असली द्वारका है।
- यहां श्रीकृष्ण अपने परिवार के साथ रहते थे।
- यहां तक पहुंचने के लिए नाव द्वारा जाना होता है।
पोरबंदर:
- महात्मा गांधी की जन्मस्थली।
- ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण।
सोमनाथ:
- यह भारत का पहला ज्योतिर्लिंग है और एक अत्यंत श्रद्धेय धार्मिक स्थल है।
- समुद्र किनारे स्थित यह मंदिर चार युगों में चार बार – सोना, चांदी, लकड़ी और पत्थर – में बना है।
सासन गिर:
- भारत में एशियाटिक शेरों का एकमात्र निवास स्थान।
- यह अभयारण्य 1965 में स्थापित हुआ और जून से अक्टूबर तक मानसून के कारण बंद रहता है।
यात्रा का तरीका (Travelling Mode):
- केवल सड़क मार्ग से यात्रा (By Road Travel)
- यात्रा राजकोट से शुरू होती है।
होटल में ठहराव (Hotel Stay):
- स्थान रातें होटल का नाम (या समकक्ष)
- द्वारका 2 रात The Dwarka या समान होटल
- सोमनाथ 1 रात Regenta या समान
- सासन गिर 1 रात Gir Jungle Lodge या समान
भोजन की व्यवस्था (Meal Plan):
MAP Plan (ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल हैं)
पैकेज शुल्क (Per Person Cost in INR):
यदि आप 1 से 3 लोग हैं:
सिंगल
₹52,400
डबल
₹27,700
ट्रिपल
₹20,600
बच्चा (बेड के साथ)
₹13,100
बच्चा (बिना बेड)
₹8,700
यदि आप 4 से 6 लोग हैं:
सिंगल
₹28,300
डबल
₹20,700
ट्रिपल
₹17,200
बच्चा (बेड के साथ)
₹10,400
बच्चा (बिना बेड)
₹7,400
क्या-क्या शामिल है (Inclusions):
- सड़क यात्रा के लिए टैक्सी/बस
- होटल में रहने की व्यवस्था
सुबह का नाश्ता और रात का भोजन (MAP प्लान)
साइटसीइंग
टर्म्स & कंडीशन्स (Terms & Conditions):
- मौसम, स्थानीय परिस्थिति, सड़क स्थिति, और प्राकृतिक आपदा के अनुसार टूर शेड्यूल में बदलाव हो सकता है।
- सासन गिर 16 जून से 15 अक्टूबर तक बंद रहता है।
बुकिंग व संपर्क जानकारी (Contact Us):
- आप इस पैकेज की डाउनलोडेबल पीडीएफ IRCTC की वेबसाइट से ले सकते हैं।
- बुकिंग के लिए IRCTC पर्यटन अनुभाग पर जाएं या नजदीकी IRCTC पर्यटन कार्यालय से संपर्क करें।