IRCTC Andaman tour package 2025: IRCTC का FAMILY ANDAMAN HOLIDAY GOLD पैकेज 5 रात 6 दिन का है जिसमें पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक और नील द्वीप शामिल है। यह बजट-फ्रेंडली टूर कपल्स और फैमिली के लिए परफेक्ट है, जिसमें ब्रेकफास्ट, डिनर और साइटसीन भी शामिल है।

IRCTC Tour Packages: घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट की टेंशन सता रही है तो अब ये फिक्र भी छोड़ दीजिए। इस बार गोवा में 50-80 हजार खर्च करने की बजाय आप अंडमान-निकोबार एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर भले आपको पार्टी कल्चर न मिले लेकिन साफ-सुथरे बीच जरूर मिलेंगे। ये जगह कपल्स के लिए क्वालिटी टाइम बिताने के लिए परफेक्ट है। यहां पर एडवेंचर वॉटर एक्टिविटी का मजा भी उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं IRCTC FAMILY ANDAMAN HOLIDAY GOLD Package के बारे में।

अंडमान निकोबार के लिए IRCTC का खास FAMILY ANDAMAN HOLIDAY GOLD

ये पैकेज 5 रातें और 6 दिनों को कवर करता है। जहां पहली तीन रातें पोर्ट ब्लेयर में, एक रात हैवलॉक, जबकि एक रात नील द्वीप में रुकेंगे। ये पैकेस ब्रेकफास्ट और डिनर भी ऑफर करता है। हालांकि इस पैकेज के तहत आपको पोर्ट ब्लेयर तक खुद पहुंचना होगा। इसके लिए IRCTC कोई चार्ज नहीं देगा। इसके बाद IRCTC पैकेज का लुत्फ उठाया जा सकता है।

इन जगहों को कर सकेंगे एक्सप्लोर

एयरपोर्ट पहुंचने के साथ पोर्ट ब्लेयर स्थित होटल जाएंग। दोपहर में कॉर्बिन्स कोव बीच और सेल्युलर जेल का दीदार। शाम को लाइट एंड साउंड शो। रात में पोर्ट ब्लेयर में स्टे।

दूसरे दिन आप नाश्ते के बाद रॉस द्वीप औऱ नॉर्थ बे द्वीप को घूम सकेंगे। यहां पर स्कूबा डाइविंग, ग्लास बोट राइड का बजा भी लिया जा सकता है। तीसरे दिन पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक द्वीप जाएंगे। जो करीब 55 किलोमीटर दूर है। हैवलॉक में फेमस कालापत्थर बीच और राधानगर बीच एक्सप्लोर कर सकतेंगे। रात में वहीं स्टे करें।

चौथे दिन हैवलॉक से नील द्वीप के लिए। यहां पर फेरी ट्रेवल कर सकेंगे। यहां पर भारतपुर बीच, नेचुरल ब्रिज, लक्ष्मणपुर बीच बीच स्थित है। यहीं पर स्टे के बाद पांचवे दिन फेरी से पोर्ट ब्लेयर की वापसी होगी। यहां रात बिताने के बाद अगले दिन आप घर जा सकते हैं।

IRCTC के टूर पैकेज में कौन सी सुविधाएं मिलेंगी

अगर आप इस पैकेज को लेते हैं तो सभी स्टे पर डबल, ट्रिपल शेयर के साथ एसी रूम मिलेगा। वहीं, दर्शन से लेकर घुमाने का खर्चा IRCTC उठाएगा। इसके अलावा आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। जबकि टिकट, परमिट और हेल्प भी आइआरटीसी देगा।

IRCTC के टूर पैकेज में कौन सी सुविधाएं नहीं मिलेंगी

रूम में रुकने के दौरान अगर आप एक्सट्रा सर्विस लेते हैं तो खुद पैसा देना होगा। जैसे फोन बिल, कपड़े धुलवाना आदि। अगर आप कैमरा बाय करते हैं तो इसका पेमेंट भी खुद करना होगा। डबकि वॉटर एक्टिवीज पर जाते हैं तो उसका पेमेंट आप खुद करेंगे।

IRCTC Tour Package Price

इस पैकेज की कीमत अलग-अलग तरह से तैयार की गई है। अगर आप सिंगल रूम चाहते हैं तो इसके लिए 48,000 हजार रुपए देने होंगे। वहीं, दो लोगों के साथ शेयरिंग करते हैं तो ये पैसा 28,295 होगा। जबकि थ्री शेयरिंग पर खर्च केवल 25,880 रुपए आएगा। अगर ग्रुप में हैं और चार लोग हैं तो डबल रूम लेने पर 25,820 रु देने होंगे। छह लोगों के ग्रुप के लिए ये कीमत 26,630 रुपए होगी। साथ में बच्चा है और उसके लिए बिस्तर चाहते हैं तो आपको 17,025 प्रति बच्चा देना होगा। जबकि 2 से 4 साल के बच्चों के लिए बिना बेड के ₹13,525 प्रति बच्चा चार्जेज लगेगा।