सार

दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के कुछ और हिस्सों और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।


आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने ANI को बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा,  "हम मानते हैं कि अगले चार-पांच दिनों तक, राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी, उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन-चार दिनों तक लू चलेगी। दिल्ली में हमने आज येलो अलर्ट जारी किया है। 20 मई के बाद और 22 मई तक, दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।"


राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में तापमान में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी को बढ़ते तापमान से राहत मिली क्योंकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की थी। राजधानी में शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी के एक अधिकारी अखिल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को ANI को बताया, “हमें उम्मीद है कि आज और कल शाम को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होगी। हल्की बारिश होने की उम्मीद है, और इसके कारण तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिर सकता है।” IMD ने अगले पांच दिनों में देश के कई क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।