Places to visit in January February 2026: नए साल में घूमने का प्लान है? जानें जनवरी-फरवरी 2026 में भारत की 8 सबसे बेहतरीन जगहें। जहां पर बर्फबारी से लेकर बीच और डेजर्ट डेस्टिनेशन शामिल हैं। पढ़ें पूरी ट्रैवल गाइड।
नए साल की शुरुआत के साथ ही घूमने-फिरने का प्लान भी बनने लगता है। अगर आप भी 2026 के शुरुआती महीनों में वेकेशन प्लान करने की सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कि जनवरी-फरवरी में मौसम के हिसाब से जाना कहा ठीक रहेगा। इस लिस्ट में उत्तर से दक्षिण की जगहों का नाम शामिल है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

जनवरी-फरवरी में गुलमर्ग में जमकर बर्फबारी होती है। यहां पर आप स्कीइंग- स्नोबोर्डिंग का मजा उठा सकते हैं। ये जगह नेचर और फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट है। इतना ही नहीं, यहां पर आप दुनिया की सबसे ऊंची केबल कारों में से एक गोंडोला का मजा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल की ट्रिप कहां करें? भीड़ से अलग ये 8 जगहें करेंगी काम आसान
औली, उत्तराखंड
कम पैसों में शानदार जगह घूमनी है तो उत्तराखंड का औली परफेक्ट है। इसे बर्फबारी का स्वर्ग कहा जाता है। यहां पर नंदा देवी हिल का शानदार नजारा देखता है। आप जोशीमठ और औली की रोपवे यात्रा कर सकते हैं।
मनाली, हिमाचल प्रदेश

जनवरी-फरवरी में मनाली एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां 2025 की शुरुआत में मनाली विंटर कार्निवाल की शुरुआत होती है, जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है।
ये भी पढ़ें- Auli Snowfall 2025: दिसंबर में औली बनेगा स्नो पैराडाइज, यहां मिलेगा खूबसूरत व्यू
जैसलमेर, राजस्थान
दिन गर्म और ठंडी रातों का मजा लेने के लिए सुनहरा शहर जैसलमेर बिल्कुल परफेक्ट है। जनवरी के अंत में यहां जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल 2026 का लगेगा। जिसे विजिट कर सकते हैं। ये शहर पाकिस्तान के बॉर्डर के पास स्थित है।
मुन्नार, केरल

ठंडा और साफ मौसम चाहिए तो आप जनवरी-फरवरी में मुन्नार विजिट करें। चारों तरफ हरियाली, कम सर्दी इसे खास बनाती है। यहां पर कई टॉप स्टेशन है, जो ध्यान खींचते हैं। इसके साथ ही आप एराविकुलम नेशनल पार्क विजिट करें।
गोकर्ण, कर्नाटक
पार्टी कल्चर से दूर शांत और सुकून के लिए गोकर्ण विजिट कर सकते हैं। यहां पर ऐसे कई शांत बीच है जो आपका दिल जीत लेंगे। इसके साथ ही आप ट्रेकिंग और झरने का लुत्फ भी उठाएं।
कूर्ग, कर्नाटक

कूर्ग हिल स्टेशन को भारत का मिनी स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां पर काफी की बागान देखने का मजा ही कुछ है। आप इस जगह पर एबी फॉल्स, कॉफी एस्टेट होम स्टे का मजा ले सकते हैं।
वर्कला, केरल
समुद्र के किनारों से ऊंची चट्टान, साफ आसमान और शात माहौल पर्यटकों को खूब पसंद आता है। आप यहां नॉर्थ क्लिफ कैफे और पापनासम बीच जरूर जाएं।
