Relationship Advice Story: 11 साल की शादी, दो बच्चे और बाहर से बिल्कुल खुशहाल दिखता परिवार। लेकिन एक महिला आज अपने पति से तलाक लेने के बारे में सोच रही है। वजह यह है कि जैसे ही उसने वजन कम किया, पति का व्यवहार अचानक बेहद प्यार भरा हो गयाऔर यही बात अब उसे सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। 

शादी के रिश्ते को निभाने के लिए प्यार और समझौता दोनों जरूरी होता है। लेकिन अगर इसमें सिर्फ एक पर रिश्ता टिका हो, तो उसका ज्यादा दिन चलना मुश्किल भरा हो जाता है। ये कहानी इसकी बानगी है। रेडिट पर 34 साल की महिला ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की तस्वीर दिखाई है और बोला कि अभी पति उससे बहुत प्यार करता है, बावजूद वो तलाक लेना चाहती है। पढ़कर आपको हैरानी हुई होगी, लेकिन महिला जिस दर्द से गुजरी है वो उसे ऐसे कदम उठाने पर मजबूर कर रही है। तो चलिए बताते हैं, पूरी कहानी।

महिला लिखता है कि हम 11 साल पहले टिंडर पर मिले थे। हमारा रिश्ता मिलने के बाद शुरू हो गया। रिलेशनशिप में रहने के एक साल बाद उसने मुझसे कहा कि मैं अपनी तस्वीरों से ज्यादा मोटी हूं। वो इसके बाद भी मेरे शरीर को लेकर कई बार आलोचना की। खासकर मेरे पेट को लेकर। जब मैं पहली बार प्रेग्नेंट हुई तो उसे चिंता सताने लगा कि शायद अब मैं कभी फिट नहीं हो पाऊंगी। हमारे दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 4 और 3 साल है।

वजन कम होने के बाद बदल गया उनका व्यवहार

दो साल पहले मैंने करीब 80 पाउंड यानी 36 किलो वजन कम किया और तब से उसे बनाए रखा है। मेरे पति खुद भी ओवरवेट हैं, लेकिन इससे मुझे कभी फर्क नहीं पड़ा। मैं उन्हें किसी भी साइज में उतना ही प्यार करती हूं। लेकिन वजन कम होते ही मेरे पति का व्यवहार बदल गया। वो मुझे बार-बार कॉम्प्लिमेंट देते हैं। मेरे करीब रहना चाहते हैं। इतना ही नहीं वो मेरे पर्सनल खर्च को भी बढ़ा दिया है। लेकिन ये सब मुझे अच्छा नहीं लगता है। ऐसा लगता है कि वो मेरे शरीर से सिर्फ प्यार करते हैं।

दूसरी घटना जिसे मैं भूल नहीं पाई

दूसरी बात तब की है जब हमारा पहला बच्चा 6 महीने का था। वह हाई चेयर में बैठा था और अचानक आगे की तरफ झुककर चेयर समेत गिर गया। मैं तुरंत उसे अस्पताल लेकर गई और वह ठीक था, बस होंठ कट गया था। उस दिन मेरे पति ने मुझे बहुत सुनाया था। चार साल बाद भी जब मैं सोचती तो डर जाती हूं अगर बच्चों के साथ कभी कोई बड़ी दुर्घटना हो जाए और वह मेरी निगरानी में हो, तो शायद वह मेरा साथ नहीं देंगे। मैं उससे अलग होना चाहती हूं.

फिर भी रिश्ता छोड़ना आसान नहीं

समस्या यह है कि बाकी मामलों में वह बहुत अच्छे इंसान हैं। वह बेहतरीन पिता हैं, परिवार का अच्छा ख्याल रखते हैं और मुझे उनके साथ सुरक्षित महसूस होता है। वह मजाकिया, दयालु और कई मायनों में अच्छे पार्टनर हैं। लेकिन ये दो घटनाएं ऐसी हैं जिन्हें मैं भूल नहीं पा रही हूं। मैंने उनसे इस बारे में बात भी की है और उन्होंने माफी भी मांगी है, लेकिन मेरे लिए वह काफी नहीं है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मुझे तलाक लेना चाहिए या नहीं।

लोगों की राय

रेडिट पर लोगों ने अपनी राय दी है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि उनके पति का व्यवाहर रेड फ्लैग है और इस रिश्ते से निकल जाना चाहिए। कई लोगों को बुरा यह भी लगा कि आप कोई बच्ची तो है नहीं कि वो आपको पर्सनल खर्च देता है। आप बराबर की हकदार हैं।

और पढ़ें: जिगरी दोस्त और गर्लफ्रेंड ने मिलकर किया बड़ा कांड, सच जानकर हिल गया Gen Z बॉय

15 साल की शादी के बाद पति हुआ अपाहिज, पत्नी की जिंदगी में आया नया प्यार