Signs OF A Bad Wife:हर रिश्ता परफेक्ट नहीं होता है और हर इंसान में अपनी खामियां होती है। लेकिन जब कुछ आदतें बार-बार टकराव की वजह बन जाए तो फिर इसे नजरअंदाज करना गलता है। हम यहां 10 ऐसी महिलाओं के बारे में बताएंगे जो गुड वाइफ नहीं होती हैं।
Relationship Tips: कमियों के बावजूद भी एक पति का कर्तव्य होता है कि वो अपनी पत्नी का साथ दें। लेकिन जब पत्नी बदलने को तैयार ना हो तो फिर इसे नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है। कुछ महिलाओं में ऐसी आदतें होती हैं जो पति की जिंदगी और घर दोनों को नर्क बना सकती है। यहां हम आपको बताएंगे 10 ऐसी महिला पार्टनर्स की आदतों के बारे में जो रिश्ते के लिए नुकसानदायक साबित होती है।
1. जो हर चीज में कंट्रोल चाहती हैं (Over-controlling Nature)
जो महिला हर चीज को अपने कंट्रोल में करना चाहती है वो कभी भी अच्छी पार्टनर नहीं बन सकती हैं। ऐसी महिला हर बात में हावी होना चाहती है। आपके दोस्त, काम, पहनावा और यहां तक कि आपकी सोच पर भी।
रिश्ता बचाने का तरीका: सीमाएं तय करें, शांति से बात करें और बराबरी का रिश्ता बनाने पर जोर दें।
2.हमेशा नाराज या चिड़चिड़ी रहने वाली महिला
कुछ पत्नियां हर बात पर पति की, फैमिली की खामियां निकालती रहती है। वो हमेशा नाराज और चिड़चिड़ करती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या ड्रामा करने वाली पत्नी भी गृहस्थी को खराब कर सकती हैं।
3. जो हर समय अपने एक्स का जिक्र करती हैं
अगर महिलाएं अपने एक्स की तुलना पति से करती रहती है। ये भी काफी तकलीफ देता है। बार-बार बीते रिश्तों की तुलना रिश्ते को तोड़ सकती है। ऐसी पत्नी कभी भी आपके जीवन में शांति नहीं रहने दे सकती है।
उपाय: इस मुद्दे पर साफ बात करें और कहें कि अतीत को वहीं छोड़ दें।
4.जो हर चीज की रिपोर्ट चाहती हैं (Over possessiveness)
कहां हो?, किसके साथ हो?, फोन क्यों नहीं उठाया? लगातार सवाल रिश्ते को दमघोंटू बना सकते हैं। कई महिलाएं ऐसा काम करती हैं, जो तलाक की भी वजह बन जाती है।
5.जो रिश्ते को पैसे से जोड़कर देखती है (Materialistic Thinking)
कुछ महिलाएं अक्सर अपने पति से गिफ्ट्स, पैसे और लैविस लाइफस्टाइल की चाहत रखती है, बार-बार नहीं मिलने पर ताने देती है। ऐसी महिला भी अच्छी पार्टनर नहीं होती है।
6. जो आपकी बातों को नजरअंदाज करती हैं
कुछ महिलाएं अपने पति को भाव नहीं देती हैं। उनकी बातों को नजरअंदाज कर देती हैं। अगर आपकी भावनाएं, विचार या राय को तवज्जो नहीं दी जा रही तो ये साइलेंट टॉक्सिसिटी है।
7. जो सबके सामने आपको नीचा दिखाती हैं
पार्टनर का सम्मान करना हर रिश्ते की नींव होती है। बार-बार अपमान रिश्ते को खोखला कर देता है। कुछ महिलाएं भरी महफिल में अपने पति की कमियों को गिनवाने लगती है जो रिश्ते को कमजोर कर सकती है।
कैसे संभाले रिश्ता: अकेले में शांति से अपनी भावनाएं बताएं, साथ ही जरूरत पड़े तो सीमा तय करें।
8.जो दोहरा चेहरा रखती हैं (Manipulative Behavior)
जो बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करती हैं, दूसरों के सामने अलग रूप में दिखती हैं वो आपके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
9. जो हमेशा ‘मैं’ में जीती हैं (Self-centeredness)
ऐसी महिलाएं रिश्ते में सिर्फ खुद की जरूरतों को अहमियत देती हैं। वो कभी भी अच्छी पार्टनर नहीं बन सकती हैं।
10. जो रिश्ते में रुचि नहीं दिखातीं
आप, पति और बच्चे के अलावा जो फैमिली के दूसरे सदस्यों के बारे में रूची नहीं दिखाती है, बुरा भला कहती हो वो भी एक अच्छी पार्टनर नहीं बन सकती है।