सार
Shreya Ghoshal lehenga Designs: श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर, देखें उनके शानदार लहंगा लुक्स! प्लस साइज गर्ल्स के लिए स्टाइलिश और आरामदायक लहंगा आइडियाज।
Shreya Ghoshal Lehenga Looks: सुरों की मल्लिका श्रेया घोषाल 12 मार्च को अपना 41 वां जन्मदिन मना रही हैं। 40 प्लस की एज में भी श्रेया घोषाल बेहद ही स्टनिंग लगती हैं। खासकर उनके लहंगा लुक्स (Shreya Ghoshal birthday lehenga ideas) कमाल होते हैं। ऐसे में प्लस साइज गर्ल्स अगर अपने बॉडी को लेकर कॉन्शियस फील करती हैं, तो आप श्रेया घोषाल जैसे पांच लहंगे ट्राई कर सकती है। जो बहुत ही क्लासी और स्टाइलिश लगेंगे और इसमें आपको 100% कंफर्ट भी मिलेगा।
श्रेया घोषाल के लहंगा लुक्स (Plus size girls fashionable lehenga ideas)
बॉलीवुड सिंगिंग सेंसेशन श्रेया घोषाल सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। उनके लहंगा लुक्स शानदार हैं, जिससे आप भी आइडिया ले सकती हैं। जैसे उन्होंने गोल्डन क्रश फैब्रिक का फ्लेयर लहंगा और ब्लाउज कैरी किया हैं। इसके साथ अपने हैवी आर्म्स को छुपाने के लिए उन्हें कंट्रास्ट में ऑरेंज कलर की चुन्नी को श्रग स्टाइल ड्रेप किया है और सामने से एक बेल्ट भी लगाया है।
श्रेया घोषाल का इंडो वेस्टर्न लहंगा स्टाइल (Shreya Ghoshal's Indo Western Lehenga Style)
आजकल इंडो वेस्टर्न लहंगा बहुत इन में है। आप श्रेया घोषाल की तरह सैटिन फैब्रिक की प्लीटेड हाई वेस्ट स्कर्ट स्टाइल लहंगा कैरी कर सकती हैं। इससे टमी फैट हाइड होगा। इसके साथ मोती का वर्क किया हुआ स्लीवलेस ब्लाउज पहने और स्टाइलिश लुक के लिए टिशू का लेस लगा हुआ श्रग पहन कर अपने लुक को पूरा करें।
लहंगा विद लॉन्ग ब्लाउज (Lehenga with long blouse)
श्रेया घोषाल का यह लुक भी आप किसी हल्दी फंक्शन या पूजा में ट्राई कर सकती हैं। उन्होंने येलो कलर का प्लेन लहंगा कैरी किया हैं। इसके साथ उन्होंने कोटी स्टाइल लॉन्ग ब्लाउज पहना हैं, जिसमें एक फ्रंट स्लिट भी दिया हुआ है। साथ में येलो कलर की फ्लोरल प्रिंट चुन्नी को हाथों में रैप किया है।
ब्लैक प्लेन लहंगा विद हैवी ब्लाउज (Modern lehenga styles for plus size girls)
श्रेया का यह लुक आप किसी कॉकटेल पार्टी या नाइट पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का फ्लेयर वाला प्लेन लहंगा कैरी किया है। इसके साथ बोहेमिया लुक के लिए लूज पैटर्न का जरी वर्क किया हुआ डीप वी नेक हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहनें।
हैवी लहंगा+सैटिन शर्ट (How to style lehenga with satin shirt)
अगर आपके पास अपना शादी का पुराना हैवी लहंगा पड़ा हुआ है और आप इसे रीयूज करके मॉडर्न ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो श्रेया घोषाल की तरह हैवी लहंगे को प्लेन सैटिन शर्ट पर कैरी करके इंडो वेस्टर्न लुक ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ हैवी नेकलेस पहनें और चाहे तो स्नीकर्स पहन कर मॉर्डन और कंफर्टेबल लुक पाएं।