Mole on palm and personality: जानिए हथेली पर तिल का आपके भाग्य से क्या कनेक्शन है। पुरुषों और महिलाओं के लिए दाएं या बाएं हाथ पर तिल का क्या मतलब होता है, और किस हाथ पर तिल होना शुभ माना जाता है?
Right or Left Hand Mole Meaning: शरीर पर तिल होना आम बात है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार शरीर के दाएं और बाएं हिस्से में तिल होना अलग-अलग स्वभाव और शुभ या अशुभ संकेत देते हैं। ऐसे में वैदिक ज्योतिष और समुद्र शास्त्र के अनुसार महिलाओं और पुरुष को कौन सी हथेली पर तिल होना शुभ माना जाता है और कौन सा अशुभ होता है? तो चलिए आपको बताते हैं दाएं या बाएं किस हाथ पर तिल होना लकी होता है।
पुरुषों के लिए किस हाथ पर तिल है शुभ (Which hand mole is lucky for men)
वैदिक ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पुरुषों के दाएं हाथ पर तिल शुभ माना जाता है। इससे सफलता और मेहनत से धन हासिल करने का संकेत मिलता है। वहीं, पुरुषों के बाएं हाथ पर तिल कम शुभ माना जाता है, जिन व्यक्तियों के बाएं हाथ पर तिल होता है वह आलस, संघर्ष और धन की कमी से जीवन भर जूझते हैं।
महिलाओं के लिए कौन सा तिल होता है लकी (Which hand mole is lucky for women)
महिलाओं के बाएं हाथ पर तिल शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे विवाह, सौभाग्य और खुशहाल जीवन का संकेत मिलता है। इतना ही नहीं जिन महिलाओं के बाएं हाथ पर तिल होता है, उन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है। वहीं, महिलाओं के दाएं हाथ पर तिल कम शुभ माना जाता है, इससे जीवन में उतार-चढ़ाव और संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।
हथेली के किस हिस्से में होते हैं लकी तिल (Personality traits by mole on hand)
- कहते हैं कि अगर हथेली के अंदर तिल हो, तो ऐसे लोग मेहनती होते हैं और जीवन में सफलता को हासिल करते हैं। इनकी मुठ्ठी में पैसा होता है।
- अगर हथेली के ऊपर की ओर तिल है, तो ऐसे लोग भाग्यशाली जरूर होते हैं, लेकिन इन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ता है।
- हथेली पर अगर अंगूठे की ओर तिल है, तो ऐसे व्यक्तियों में नेतृत्व करने की क्षमता होती है। लीडरशिप क्वालिटी के साथ यह उच्च पदों पर अधिकारी बनकर नेतृत्व करते हैं।
नोट- यह सभी जानकारी सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष मान्यताओं के आधार पर है, इनका कोई मेडिकल साइंस या विज्ञान में प्रमाण नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिष या हस्तरेखा ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं।