Body moles and bad luck: जानिए शरीर पर मौजूद कुछ तिलों का मतलब क्या होता है और ये आपके जीवन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। क्या ये निशान अशुभता का संकेत देते हैं?
Unlucky moles on body: शरीर पर तिल होना आम बात है, जो मेलेनिन-प्रोडक्शन करने वाली कोशिकाओं के इकट्ठा होने के कारण होते हैं। लेकिन हस्त रेखा शास्त्र, ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार कुछ तिल अशुभ भी माने जाते हैं। यह व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन में होने वाली घटनाओं पर प्रभाव डालते हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं शरीर पर मौजूद पांच अशुभ तिल जो अगर आपके शरीर पर होते हैं, तो इससे नेगेटिविटी बढ़ती है और जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
शरीर पर मौजूद अशुभ तिल (Meaning of moles on different body parts)
नाक के नीचे तिल
जिन लोगों के नाक के नीचे यानी कि अपर लिप पर तिल होता है, ऐसा माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति के रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहते हैं। यह इमोशनली कनेक्ट नहीं हो पाते हैं और रिश्ते ठीक ठंग से नहीं निभा पाते हैं।
गर्दन के पीछे तिल
जिन लोगों को गर्दन के पीछे तिल होता है, उन्हें अचानक किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। प्यार में धोखा, करियर में रुकावट जैसी समस्याएं उनके जीवन में आ सकती हैं।
बाएं हथेली पर तिल
जिन लोगों के बाएं हथेली पर तिल होता है, ऐसे लोग आर्थिक नुकसान और पैसों की कमी से जूझ सकते हैं। हालांकि, अगर तिल दाएं हाथ में है तो यह बहुत शुभ माना जाता है।
बाएं पैर के तलवे पर तिल
जिन लोगों के बाएं पैर के तलवे पर तिल होता है, ऐसे लोग जीवन भर भागते रहते हैं और किसी भी जगह पर स्थाई नहीं हो पाते हैं।
पीठ के बीच में तिल
जिन लोगों की रीढ़ की हड्डी या पीठ के बीचों-बीच तिल होता है, ऐसे लोग मेंटल स्ट्रेस और जिम्मेदारियां के बोझ के तले जिंदगी भर दबे रहते हैं और उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है।
कंधे पर तिल
कंधे के बाएं ओर अगर तिल होता है, तो ऐसे लोगों को जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। बार-बार मेहनत करने के बाद भी इनका काम पूरा नहीं हो पाता है।
छाती के बाएं ओर तिल
जिन लोगों की छाती के बाएं ओर तिल होता है, ऐसे लोगों के जीवन में प्रेम संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। किसी से विवाद हो सकता है या दिल टूट सकता है।
नोट- यह सभी मान्यताएं हस्त रेखा, ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के आधार पर है। इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। यह केवल मान्यता और आस्था के तौर पर देखी जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए आप ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं।