- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Open Kitchen Interior Photos: कम जगह में मॉडर्न लुक, बनवाएं ओपन किचन मॉडल डिजाइन
Open Kitchen Interior Photos: कम जगह में मॉडर्न लुक, बनवाएं ओपन किचन मॉडल डिजाइन
Open Kitchen Images: ओपन किचन स्टाइल और स्टोरेज का परफेक्ट मेल देते हैं। आप भी रसोईघर के लिए मॉडर्न ढूंढ रहे हैं तो 5 तरह की डिजाइन देखें, जो प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देंगे।

ओपन किचन आइडियाज (Small Open Kitchen Ideas)
घर को स्टाइल करना किसी कला से कम नहीं है। जब बात किचन की आती है तो यह काम और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। आजकल क्लोज किचन पुराना हो गया है। इसकी बजाय Open Design Kitchen देखें, जो आजकल काफी ज्यादा पॉपुरल है। यह नॉर्मल रसोईघर के मुकाबले ज्यादा बड़े और स्टाइलिश दिखते हैं। दीवार न होने से अच्छी रोशनी और हवा की सुविधा रहती है। यहां देखें लेटेस्ट ओपन किचन आइडियाज, जो घर की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे।
सेमी ओपन मॉडर्न किचन (Semi Open Kitchen Modern Designs)
सेमी स्टाइल ओपन किचन (open hall kitchen) आजकल छोटे घरों की पसंदीदा च्वाइस बने हुए हैं, जो प्राइवेसी के साथ खुलेपन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देते हैं। इसमें दीवारों को पूरी तरह से खुला नहीं रखा जाता है, बल्कि एक एरिया को ब्रेकफास्ट काउंटर होता है जहां पर बैठकर नाश्ता कर सकते हैं। तस्वीर में दो तरह की डिजाइन्स है, जहां पहली फोटो में रसोईघर पास-थ्रू पैटर्न पर है, जो काउंटर संग आता है। यानी आप डाइनिंग टेबल, वर्क डेस्क का खर्चा बचा सकते हैं। अगर फ्लैट और अपार्टमेंट में रहते हैं ऐसा किचन चुनें।
टिप- अगर इसे बनवा रहे हैं तो कलर, डेकोर और लाइट्स का खास ख्याल रखें ताकि स्टाइल और मॉडर्न लुक बना रहे।
मॉडर्न रस्टिक ओपन किचन (Modern Rustic Open Kitchen)
नेचुरल वुड, मार्बल पर आने वाला ओपन किचन (open kitchen and living room design)लग्जरी लुक देने में कमी नहीं रखेगा। अगर आप घर सिंगल होम में रहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। इसकी डिजाइन वॉल्टेड सीलिंग पर है जो एस्थेटिक+ लेआउट लुक देगा। डिटेलिंग की बात करें तो किचन की छत पर लकड़ी के पैनल का यूज किया गया है जो वॉर्म+रस्टिक लग रहा है। साथ में वाटरफॉल स्टाइल मार्बल आइलैंड काउंटर सेंटरपीस का काम भी करता है। बड़ी खिड़कियों और रोशनदार से लाइट की कमी नहीं होगी। यह डिजाइन भारी अलमारियों की बजाय ओपन शेल्विगं और मिनिमलिस्ट कैबिनेट्स पर है, जो मॉडर्न लगेंगे। आप भी ऐसा ही कुछ चुनें।
मॉडर्न स्कैंडिनेवियन गैली ओपन किचन (Modern Scandinavian Open Small Kitchen Photos)
मार्बल वर्क पसंद हैं तो छोटे घरों के लिए ऐसा किचन बनवाएं। इसमें नेचुरल फिनिश लकड़ी के साथ सफेद कैबिनेट का यूज किया गया है। यह यूरोपियन गैली किचन से इंस्पायर्ड है, जहां एक साइड वर्किंग काउंटर तो दूसरी तरफ बैठने के लिए जगह दी गई है। साथ में वुडन टेक्चर, जहां से हवा की परेशानी होगी। वहीं, फ्लोरिंग के लिए हेक्सागोनल टालइल्स लगे हैं, जो सिंपल से किचन में स्टाइल जोड़ रहे हैं। open kitchen interior के तौर पर इसे चुना जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Sofa Design Wooden Chair: पीढ़ी दर पीढ़ी मजबूती, वुडन कुर्सियों संग सोफा सेट
इंडस्ट्रियल ओपन किचन (Industrial Modern Open Kitchen)
तस्वीर में खूबसूरत मॉडर्न इंडस्ट्रियल ओपन किचन है, जो रास्टिक चार्म और मॉडर्न एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बो देते है। अगर आप छोटे स्पेस होम के लिए स्टाइलिश स्मार्ट किचन डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो इसे चुनें। इसे एक्सपोस्ड ब्रिकवर्क, काउंटरटॉप संग वॉर्म लुक दिया गया है। आप इसे U-V शेप में बनवाएं, जो कम जगह काफी ज्यादा काउंटर स्पेस देता है। घर के लिए ऐसी simple indian kitchen design बढ़िया रहेगी।
ये भी पढ़ें- Marble Couch Sofa Set For Hall: धूल-मिट्टी से आजादी, मार्बल सोफा का डिजाइन
इंडियन स्टाइल मॉडर्न ओपन किचन (Small Space Small Open Kitchen Design)
यह डिजाइन सादगी और मॉडर्न कल्चर का बेहतरीन मिश्रण है। इसे मॉडर्न फार्महाउस किचन भी कहा जाता है, जो विंटेज वाइब औक व्हाइट- वुड एलिगेंस संग आता है। इसमें लकड़ी की काउंटर टॉप्स, क्लासिक सबवे टाइल्स, पेंडेट लाइटिंग फोकल प्लाइंट देती है। वहीं, स्टोरेज के तौर पर चॉकबोर्ड और कैबिनेट्स दिए गए हैं।
ओपन किचन की खासियतें (Open kitchen design for small House)
- ओपन किचन में दीवारे नहीं होती है, जिससे घर का हाल और किचन आपस में जुड़ जाते हैं और ये घर को सस्पीसियस दिखाते हैं।
- ओपन किचन की सबसे बड़ी खूबी कनेक्टिविटी है, आप रसोईघर में रहकर भी मेहमानों से अच्छे से बातचीत कर सकते हैं।
- दीवारें न होने पर लिविंग रूम में नेचुरल लाइट आसानी से पहुंचती है।
- घर में बच्चे हैं लेकिन ओपन किचन से उनपर नजर रखना आसान हो जाता है।
- ओपन किचन घर को प्रीमियम-मॉडर्न लुक देता है, इसमें सुंदर कैबिनेट, किचन आइलैंड और स्टाइलिश लगवाकर और भी ज्यादा स्टाइल पा सकते हैं।