कर्टन बैंग्स भले ट्रेंडिग हेयर डो हो लेकिन कई बार शॉर्ट बैंग्स बैड हेयर में बदल जाते हैं और छोटे-छोटे बालों को छुपाना मुश्किल हो जाता है। जानें बैंग्स को छुपाने के आसान तरीके।
Image credits: instagram\ pinterest\google gemini
Hindi
हेयर एक्ससेरीज का यूज
बालों को बीच में बांटते हुए बैंग्स को स्प्रे की मदद से सेट करें और पीछे से बालों को लेते हुए छोटी ब्रेड बनाकर आगे रखें। ये स्टाइलिश लगने के साथ कर्टन बैंग्स को अच्छे से छिपाता है।
Image credits: instagram\ pinterest\google gemini
Hindi
ट्विस्टेड ब्रेड
अगर आपने बिग बैंग्स लिए हैं तो ट्विस्टेड ब्रेड बढ़िया है। बालों को मिड पार्ट में बांटते हुए बैंग को ट्विस्ट कर टिकटैक या बैंड लगा लें, बाकी बचे बालों को खुला छोड़ दें।
Image credits: instagram\ pinterest\google gemini
Hindi
साइड कर्टन बैंग्स विद वेव्स
ब्रेड नहीं बनाना चाह रही हैं तो साइड कर्टन बैंग्स को किनारों पर रखते हुए हल्का-हल्का वॉल्यूम दें, बचे बालों को कर्ल कर दें। यह स्टाइल मेनटेन करते हुए डाउन हेयर्स पर फोकस करता है।
Image credits: instagram\ pinterest\google gemini
Hindi
हाफ अप बबल हेयरस्टाइल
एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहती हैं तो बालों में सिंपल सी हाफ अप बबल हेयडो बनाएं। ये बैंग्स को पीछे ले जाकर क्यूट लुक देती है। ओपन हेयर्स को कर्ल या स्ट्रेट कर लुक कंप्लीट करें।
Image credits: instagram\ pinterest\google gemini
Hindi
ब्लो ड्राई का यूज
ऑल ओवर बाल छोटे हैं तो आप ब्लो ड्राई का इस्तेमाल करें। बैंग्स को सुखाकर साइड में रखें और पीछे से थोड़े हेयर आगे रखें। यह बालों को बैलेंस करते हुए नेचुरल+सॉफ्ट लुक देता है।
Image credits: instagram\ pinterest\google gemini
Hindi
हेयर प्रोडक्ट का यूज
अगर बाल बार-बार बाहर आ रहे हैं तो हेयर वैक्स जेल का इस्तेमाल करें। चाहे तो हेयर स्प्रे भी लगा सकती हैं। बैंग्स ज्यादा छोटे हैं तो पार्टिंग चेंज कर डिफरेंट लुक क्रिएट करें।