- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Decoration Items For Living Room Showpiece: घर को दें ‘अंबानी हाउस’ टच, लिविंग रूम के लिए 15 शोपीस डिजाइन
Decoration Items For Living Room Showpiece: घर को दें ‘अंबानी हाउस’ टच, लिविंग रूम के लिए 15 शोपीस डिजाइन
Showpiece Items For Living Room: घर को लग्जरी और नेचर का टच चाहते हैं? जिराफ, लेपर्ड, हाथी और पिकॉक से इंस्पायर्ड डेकोरेटिव शोपीस लिविंग रूम को रॉयल लुक देंगे। जानिए डिजाइन और इन्हें सजाने के स्मार्ट टिप्स।

शोपीस डिजाइन मॉडर्न और यूनिक
घर चाहे जितना सुंदर क्यों न बनवा लिया जाए, जबतक डेकोर न हो मजा नहीं आता। लीविंग रूम या हाल मानो खाली-खाली लगता है। डेकोरेटिव आइटम केवल सुंदरता ही नहीं बढ़ाते बल्कि इंसान की क्रिएटिविटी भी दर्शाते हैं। आर्ट से लेकर नेचर और तमाम तरह के Home Decoration Pieces हर जगह मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा क्या चुना जाए तो स्टाइल के साथ नेचर का ध्यान रखें। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं प्रकृति, जीव और पक्षियों से इंस्पायर्ड ऐसे ही कुछ घर के लिए डेकोरेटिव आइटम की लिस्ट, जो घर को 100% 'अबानी' वाला फील देंगे।
शो पीस डिजाइन फॉर लिविंग रूम
जिराफ फैमिली सेट
जिराफ काफी शांत जीव होते हैं, लिविंग रूम को लग्जरी और फ्रेश लुक देने के लिए इसे चुनें। यह ट्राइबल मॉडर्न आर्ट स्टाइल में बना है। इसमें जिराफों के शरीर पर नक्काशीदार मोटिफ और पत्थरों का काम है। आप इसे लिविंग रूम के सेंटर टेबल या साइड कैबिनेट पर रखें। इसकी लंबाई हॉल को वर्टिकल स्पेस में शानदार लुक देगी।
रनिंग लेपर्ड शोपीज
रस्टिक मेटेलिक फिनिश पर आने वाला ये शो पीज विंटेज विद मॉडर्न लुक देता है। इसकी खासियत, हैडिंग पोस्चर है जो गति और शक्ति को दर्शाता है। गोल्ड, कॉपर औ डार्क ग्रीन टोन कलर इसे प्रीमियम विद लग्जरी फील दे रहा है। आप इसे स्टडी टेबल, या लिविंग रूम शेल्फ में रख सकते हैं।
मेटल डेकोरेशन आइटम
गोल्डन रॉयल एलीफेंट पेयर
यह शोपीस लिविंग रूम की सूरत निखार दगा। इसमे ट्रेडिशनल-मॉर्न आर्ट का शानदार कॉम्बिनेशन है, जो इंटीक्रेट बारीक नक्काशी पर आता है। साथ में एंटीक गोल्ड फिनिश इसे बहुत प्रीमियम लुक दे रही है। ऐसे शो पीस आमतौर पर पॉलीरेसिन मटेरियल पर बनाए जाते हैं,जो दिखने में भारी और संभालने में हल्के होते हैं।
ये भी पढ़ें- Indoor Plant Care in Hindi: 10 साल तक बनी रहेगी चमक, इन 8 तरीकों से करें इनडोर प्लांट केयर
आर्टिस्टिक कॉम्बो सेट
यहां पर तीन अलग-अलग तरह क हाथियों को एक सेट एक साथ रखे गए हैं जो गैलरी लुक देते हैं। इसमें मिरर वर्क के साथ सुहनरी नक्काशी है, जो लिविंग रूम को बोल्ड और क्लासिक लुक देगा। आप इसे ग्रे कलर या मॉडर्न व्हाइट कलर शेल्फ में रख सकते हैं। आप मिनिमल डेकोरेशन पसंद करते हैं तो इसे विकल्प बनाएं।
पिकॉक डेकोरेशन आइटम
विंटेज गोल्डन सिल्वर पिकॉक
यह शोपीज भव्यता और क्लासिक लुक के लिए परफेक्ट है। आप आशियाने को मैग्निफिसेंट लुक देना चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। यहां मोर पंख पर गोल्ड नक्काशी है, जबकि शरीर सिल्वर फिनिश पर है। डुअल टोन कलर इसे शाही बना रहा है। आप इसे लिविंग रूम के लिए मेंडल, कंसोल टेबल, या फोयर के पास रख सकते हैं।
वाइब्रेंट कलर्ड मॉडर्न पिकॉक
यह बहुत ही कलरफुल स्टैंड अलोन पीस है जो मेहमानों का ध्यान खींचेगा। ये इलेक्ट्रिक ब्लू और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन पर है। सबसे खास प्रीमियम गोल्डन स्टैंड हैं जो रियलस्टिक और मॉडर्न लुक देगा। आप इसे कॉर्नर टेल के लिए चुन सकते हैं। अगर घर में इनडोर प्लांट है तो इसे साथ में रखें।
स्वान शोपीस सेट
घर की सजावट में चार चांद लगाने के लिए स्वान शोपीस चुने जा सकते हैं। तस्वीर में 6 अलग-अलग तरह के डेकोरेटिव आइटम दिखाए गए हैं जो लिविंग रूम और घर की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे। खास बात है कि इन्हें आप मैट ब्लैक, गोल्डन रंग और बारीक नक्काशी पर खरीद सकते हैं। ये होम को रीगल और भव्य बनाने में कमी नहीं रखेंगे। आप ऑनलाइन-ऑफलाइन 5000-2000रु तक इसे खरीद सकते हैं।
हिरण डेकोरेटिव आइटम प्राइस
घर के लिए हिरणों के जोड़ी वाले शोपीज भी बढ़िया रहते हैं। आप इन्हें मॉडर्न और प्रीमियम अंदाज के लिए चुन सकते हैं। डिटेलिंग की बात करें तो यह गहरे मैट ब्लैक रंग और गोल्डन सुनहरी नक्काशी पर है। वहीं, दूसरी फोटो में नेवी ब्लू और गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन है। यह केवल घर की शोभा ही नहीं बढ़ाते हैं बल्कि वास्तु और फेंगशुई में सौभाग्य और शांति का प्रतीक भी माना जाता है।
डेकोरेटिव आइटम की साफ कैसे करें ?
अगर आप पीतल या मेटेलिक फिनिश पर शोपीस खरीदते हैं तो समय-समय पर सफाई करनी जरूरी है। वरना ये खराब हो जाएंगे।
- शोपीस में सबसे ज्यादा समस्या धूल की होती है, इसे साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रश या मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करें, ताकि कोनों को साफ किया जा सके।
- बाकी हिस्से पोंछने के लिए ड्राई माइक्रोफाइबर क्लोथ का इस्तेमाल करें, इससे स्क्रैच नहीं आएंगे।
- डेकोर आइटम साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इसे धातु का रंग काला या पॉलिश खराब हो सकती है। इसकी बजाय हल्के गीले कपड़े का इस्तेमाल करें।
- शोपीस क्लीन करने के लिए क्लीनर का यूज करें। ये मेटल की सुरक्षा लेयर को आता है, जिससे चमक फीकी पड़ जाती है।
- महीने में एक बार नारियल तेल या ऑलिव ऑयल मलमल के कपड़े में लेकर शोपीस साफ करें, इससे मूर्तियों की चमक बनी रहती है और धूल भी कम लगती है।