न्यू जर्सी की ज्वेलरी डिजाइनर केटी ने जयपुर की 10-दिवसीय यात्रा में 54 लाख रुपये ($59,250) खर्च किए। उन्होंने अपने कलेक्शन के लिए कीमती पत्थर और फैब्रिक खरीदे, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा है।

न्यू जर्सी की एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं केटी. केटी की 10 दिन की भारत यात्रा इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, वह अपने नए कलेक्शन के लिए कीमती पत्थर और फैब्रिक खरीदने के लिए जयपुर आई थीं. इस ट्रिप पर हुए खर्च की वजह से ही उनकी इतनी बातें हो रही हैं.

केटी ने खुद सोशल मीडिया पर अपने खर्च का ब्योरा दिया. उन्होंने 10 दिनों में 59,250 डॉलर (यानी करीब 54 लाख रुपये) खर्च कर दिए!

केटी का खर्च कुछ इस तरह है:

  • न्यूयॉर्क से जयपुर की फ्लाइट टिकट पर करीब 5.5 लाख रुपये ($6,000) लगे.
  • दस दिन रहने और खाने का खर्च करीब 3 लाख रुपये ($3,250) आया.
  • सबसे बड़ा खर्च कीमती पत्थर और फैब्रिक खरीदने पर हुआ. उन्होंने रत्न, सोना, चांदी और कपड़े खरीदने पर ही 45 लाख रुपये ($50,000) खर्च कर दिए.

View post on Instagram

केटी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'एक छोटा बिजनेस चलाना मतलब हर बार खुद पर भरोसा करके बड़ा दांव लगाना है. कभी-कभी यह डरावना होता है, लेकिन फिर भी हम यह करते हैं.' सोशल मीडिया पर केटी को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. जयपुर में काम करने वाले दूसरे बिजनेसमैन और डिजाइनर भी केटी के इस साहसी कदम की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने तो उन्हें मदद की पेशकश भी की है और कहा है कि अगली बार जयपुर आएं तो जरूर बताएं. बता दें कि केटी न्यू जर्सी के रिजवुड में 'केटी डायमंड स्टोर' नाम से अपना ज्वेलरी शॉप चलाती हैं.