Best Mother's Day Card: मदर्स डे पर मां को दें खास तोहफा बिना महंगे गिफ्ट के। घर पर आसानी से बनने वाले हैंडमेड कार्ड आइडियाज, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी तैयार कर सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप गाइड पढ़ें यहां।
Mother's Day Card Ideas DIY: मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है, इस बार सेलिब्रेशन 10 मई होगा। अगर आप स्कूल, कॉलेज या ऑफिस के सिलसिले में मां के साथ टाइम नहीं बिता पाते, जिसने दुनिया से लड़ने के काबिल बनाया है। ऐसे में भावनाएं जाहिर करने के लिए किसी महंगे गिफ्ट का नहीं बल्कि अफर्ट्स का सहारा लें, जो न केवल आपकी फिलिंग बयां करेगा बल्कि बचपन की यादों को भी ताजा कर देगा। आज हम लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ हैंडमेड कार्ड आइडियाज, जिसे 10 साल के बच्चे से 30+ लोग भी आसानी से बना सकते हैं।
कार्डबोर्ड से बनाएं मदर्स डे कार्ड (simple mother's day card)
- ब्राउन कलर कार्डबोर्ड
- पेंसिल या स्केच
- कलरफुल फ्लावर

कैसे बनाएं ?
- मदर्स डे कार्ड के लिए आप कार्डबोर्ड या फिर किसी भी रंग का क्राफ्ट पेपर खरीद लें
- इसके बाद कैंची की हेल्प से इसे ग्रीटिंग कार्ड की तरह काट लें
- अब कंट्रास्ट पेपर से हथेली जैसा पेपर कांटे और बोर्ड पर चिपका दें
- यदि कटिंग नहीं कर पा रहे हैं तो हाथ से स्केच बना सकते हैं
- अब इसमें ग्लू की हेल्प से छोटे-छोटे फ्लावर चिपका दें
- अंदर प्यारा से संदेश लिखकर मम्मी को गिफ्ट करें
ये भी पढ़ें- Ladies Hairstyle: डबल चिन दिखेगी स्लिम ! वट सावित्री पूजा के लिए 7 हेयरस्टाइल
DIY सिंपल मदर्स डे कार्ड ( mother's day ke liye greeting card)
अगर आप ज्यादा क्रिएटिविटी नहीं जानते हैं तो परेशान होने की जरूरक बिल्कुल भी नहीं है। इसकी बजाय घर में रखी चीजों से मां के लिए बनाएं सुंदर सा कार्ड।
जरूरी सामान
- कलरफुल स्क्रैपबुक पेपर
- रंग-बिरंगी बटन
- गोल्डन कलर ग्लिटर
- स्कैच कलर

कैसे बनाएं ?
- स्क्रैपबुक पेपर को अच्छे से फोल्ड कर लें
- डार्क स्केच या पेंट से कर्सिव राइटिंग में हैप्पी मदर्स डे लिखे
- अब बीच में पेड़ की टूटी टहनी ग्लू गन से चिपका दें
- छोटी-छोटी टहनियां बनाने के लिए फेवीकोल यूज करें
- पौधों की बजाय आप कलरफुल बटन लगा दें
- कार्ड के अंदर मां के लिए अच्छा सा संदेश लिखे
- आखिर में एनवेलप संग इसे गिफ्ट करें
ये भी पढ़ें- Thermocol Fountain Craft: 20रु में बनाएं सुंदर झरना, थर्माकोल फाउंटेन DIY आइडियाज
मदर्स डे का कार्ड कैसे बनाएं ? (mother's day ka card kaise banae)
जरूरी सामान
- व्हाइट कलर आर्ट पेपर
- पेंसिल कलर्स
- आर्टिफिशियल फ्लावर
- छोटी-बड़ी तिलियां
- फेवीकोल

कैसे बनाएं ?
- आर्ट पेपर को मोड़कर को मिनी कार्ड शेप में काट लें
- अब इसमें पेंसिल कलर से फूलों की डंडियां बनाएं
- आर्टिफिशियल फ्लावर फेवीकोल की हेल्प से चिपका दें
- आखिर में हैप्पी मदर्स डे मैसेज लिखकर तोहफा दें
