बालों में चमेली हाथ में आम, Met Gala में ईशा अंबानी का लुक बना खास
Other Lifestyle May 05 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:chat GPT
Hindi
ईशा अंबानी का मेट गाला लुक
मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी इंडियन टैक्सटाइल और कारीगरी को दर्शाते हुए गौरव गुप्ता की गोल्डन साड़ी पहनी। फैशन के सबसे बड़े मंच पर ईशा ने अपनी सादगी से दिल जीता।
Image credits: Instagram
Hindi
ईशा अंबानी की साड़ी की खासियत
इस साड़ी में भारत की कला साफ दिखाई दे रही है। इसमें सोने के धागे से पेंटिंग की गई है, जो पिछवाई कला से प्रेरित है। ये भगवान कृष्ण से जुड़ी पारंपरिक पेंटिंग स्टाइल है।
Image credits: Instagram
Hindi
बेहद खास है ईशा अंबानी का ब्लाउज
ईशा अंबानी का ब्लाउज उनकी मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन से लिया गया है। इस पर हीरे और जरी जरदोजी की बारीक कढ़ाई की गई है, जो भारतीय कारीगरी की खूबसूरती को दिखाती है।
Image credits: Instagram
Hindi
ब्लाउज के पीछे लगा ब्रोच है निजाम कलेक्शन का हिस्सा
ईशा अंबानी के ब्लाउज के पीछे एक खास सरपेच भी लगाया गया है, जो निजाम कलेक्शन का हिस्सा रहा था। इससे उनके लुक में एक रॉयल टच जुड़ गया है।
Image credits: Instagram
Hindi
चमेली के फूलों से सजाई हेयरस्टाइल
ईशा ने बालों में चमेली के फूल से इंस्पायर्ड आर्टिस्टिक हेयर स्टाइल बनाई। यह आम गजरे से अलग है, इसे कागज, तांबे और पीतल जैसी चीजों से बनाया गया है। इसे बनाने में 150 घंटे लगे हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
मैंगो बैग ने खींचा सबका ध्यान
ईशा अंबानी ने अपने हाथ में एक आम की छोटी सी मूर्ति भी रखी है। ये भारतीय संस्कृति और विरासत का प्रतीक दिखाई दे रही है। इस छोटी से डिटेल में उनके पूरे लुक को और खास बना दिया है।
Image credits: Instagram
Hindi
ईशा अंबानी का ओवरऑल लुक
कुल मिलाकर ईशा अंबानी का यह लुक फैशन नहीं बल्कि इंडियन कल्चर और कारीगरी को दुनिया के सामने पेश करने का खूबसूरत तरीका है।