• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Mother's Day Celebration: मम्मी होंगी इमोश्नल,इन 5 तरह से मनाएं मदर्स डे

Mother's Day Celebration: मम्मी होंगी इमोश्नल,इन 5 तरह से मनाएं मदर्स डे

Mother's Day 2025 celebration ideas: मदर्स डे 2025 पर मां को स्पेशल फील कराएं बिना महंगे गिफ्ट्स दिए — खत लिखें, समय बिताएं, पुरानी यादें ताजा करें।

Anshika Tiwari | Published : May 02 2025, 09:40 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
मदर्स डे सेलिब्रेट कैसे करें (How to Celebrate Mother's Day 2025)
Image Credit : Pinterest

मदर्स डे सेलिब्रेट कैसे करें (How to Celebrate Mother's Day 2025)

क्या कोई ऐसा होगा जिसे अपनी मां पसंद नहीं? हम सभी अपनी मां का कर्ज चुकाना चाहते हैं। लेकिन, सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, हम अपनी मां से ही सारे काम करवाते हैं। बदले में हम उनके लिए कुछ नहीं करते। मदर्स डे (Mother's Day 2025) जैसे मौकों पर हम उन्हें एक साड़ी या गहने देते हैं। लेकिन, अगर आप सच में अपनी मां से प्यार करते हैं, तो उन्हें महंगे गिफ्ट देने के बजाय ये पांच काम करें। एक दिन के लिए उनकी तरह बनें और उन पर प्यार बरसाएं। 

26
मम्मी के लिए लेटर लिखें ( Mother's Day Latter Ideas)
Image Credit : Pinterest

मम्मी के लिए लेटर लिखें ( Mother's Day Latter Ideas)

इस डिजिटल युग में, खतों का कोई काम नहीं है। हर किसी के हाथ में फोन है। किसी को भी कुछ भी बताना हो, सेकंडों में मैसेज पहुंच जाता है। लेकिन, हाथ से लिखे खत में जो मिठास होती है, वो फोन के टेक्स्ट मैसेज में नहीं होती। इसलिए, अपनी मां को कितना प्यार करते हैं, वो आपको किस तरह प्रेरित करती हैं, ये सब एक खत में लिखें। आपके लिखे कुछ शब्द भी उन्हें खुश कर देंगे। ये खत एक छोटा सा गिफ्ट हो सकता है। लेकिन, ये बहुत असरदार होगा।

Related Articles

अब नहीं भटकना पड़ेगा मार्केट में ! जानें Bridal Lehenga Brands और उनके ऑप्शन्स
अब नहीं भटकना पड़ेगा मार्केट में ! जानें Bridal Lehenga Brands और उनके ऑप्शन्स
Happy Brother-Sister Day 2025: भाई बहन के बॉन्ड को करें और स्ट्रांग, भेजें ये प्यारे मैसेज+कोट्स
Happy Brother-Sister Day 2025: भाई बहन के बॉन्ड को करें और स्ट्रांग, भेजें ये प्यारे मैसेज+कोट्स
36
मम्मी को सप्राइज गिफ्ट  दें (Surprise Gift Ideas for Mother)
Image Credit : Pinterest

मम्मी को सप्राइज गिफ्ट दें (Surprise Gift Ideas for Mother)

गिफ्ट का मतलब महंगी चीजें ही नहीं होतीं। आप अपनी मां को उनकी जरूरत या पसंद की कोई छोटी और प्यारी चीज गिफ्ट कर सकते हैं। साड़ी, किताब, हैंडबैग या उनकी पसंदीदा मिठाई जैसी चीजें। गिफ्ट से उन्हें लगेगा कि आप उनकी पसंद समझते हैं।

46
पुरानी यादें ताजा करें
Image Credit : Pinterest

पुरानी यादें ताजा करें

मदर्स डे पर अपनी मां के साथ बैठकर अपने बचपन और पुराने दिनों को याद करें। घर का एल्बम निकालें, पुरानी तस्वीरें देखें और उन लम्हों को फिर से जिएं। मां के साथ पुरानी यादें शेयर करने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

56
उनके साथ कुछ समय बिताएं
Image Credit : Pinterest

उनके साथ कुछ समय बिताएं

इस खास दिन पर अपनी मां के लिए समय निकालें और पूरा दिन उनके साथ बिताएं। उनके साथ बाहर जाएं, फिल्म देखें या उनकी पसंदीदा एक्टिविटीज करें। ये समय आपके और उनके बीच के रिश्ते को और मजबूत करेगा।
 

66
घर के काम खुद करें
Image Credit : Pinterest

घर के काम खुद करें

मदर्स डे पर अपनी मां को थोड़ा आराम देने के लिए घर के काम खुद करने की कोशिश करें। ये छोटा सा काम भी उनके दिन को खास बना देगा। उन्हें लगेगा कि उनकी मेहनत को पहचान मिली है।

Anshika Tiwari
About the Author
Anshika Tiwari
2023 से asianetnews.com से जुड़ी हुईं हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। इसके अलावा इंटरटेनमेंट, वायरल खबरों के लिए भी काम किया है। एशियानेट न्यूज से पहले इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में करने का अनुभव है। साथ ही फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग भी की है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories