- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Home Decor Mirror Ideas: एंटिक मिरर डिजाइंस, 2K में करें होम डेकोर एन्हांसमेंट
Home Decor Mirror Ideas: एंटिक मिरर डिजाइंस, 2K में करें होम डेकोर एन्हांसमेंट
Full Length Mirror Designs under 2000 : एंटिक शेप लॉन्ग मिरर सिर्फ डेकोरेशन नहीं बल्कि स्पेस एन्हांसमेंट का आसान तरीका हैं। सही डिजाइन चुनकर आप लगभग 2K के बजट में ही घर को aesthetic और stylish बना सकती हैं।

एंटिक मिरर डिजाइंस, 2K में करें एस्थेटिक होम डेकोर
घर को स्टाइलिश बनाने के लिए हमेशा बड़े बजट की जरूरत नहीं होती। सही Home Decor (होम डेकोर) आइटम चुनकर आप कम खर्च में भी स्पेस को एस्थेटिक (Aesthetic) बना सकती हैं। इन दिनों एंटिक शेप (Antique Shape) लॉन्ग मिरर (Long Mirror) काफी ट्रेंड में हैं ये न सिर्फ कमरे को बड़ा दिखाते हैं बल्कि एक क्लासी वाइब भी देते हैं। अच्छी बात यह है कि आजकल ऑनलाइन और लोकल मार्केट में 2000 रुपये के आसपास भी शानदार ऑप्शन मिल जाते हैं। आइए देखें ऐसे 5 डिजाइंस जो आपके घर की लुक बदल सकते हैं।
मिनिमल आर्च फ्रेम लॉन्ग मिरर
आर्च शेप वाला लॉन्ग मिरर लिविंग रूम या बेडरूम के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसका ऊपर से घुमावदार फ्रेम स्पेस को सॉफ्ट और मॉडर्न लुक देता है। अगर आप इसे पौधों या लैम्प के पास रखें, तो पूरा कॉर्नर Instagram-वर्थी बन सकता है।
पतला मेटल फ्रेम वाले LED मिरर
अगर आपका इंटीरियर मॉडर्न है, तो स्लिम मेटल फ्रेम वाला लॉन्ग मिरर सही रहेगा। LED मिरर ज्यादा जगह नहीं घेरता और छोटे कमरे को visually बड़ा दिखाने में मदद करता है।
फ्री-स्टैंडिंग बोहो स्टाइल लॉन्ग मिरर
फ्री-स्टैंडिंग लॉन्ग मिरर काफी मल्टी-यूज ऑप्शन के साथ आ रहे हैं। दीवार ड्रिल करके आप इस तरह के बोहो स्टाइल लॉन्ग मिरर को बेडरूम या लिविंग एरिया में लगा सकती हैं। ड्रेसिंग, फोटो कॉर्नर या आउटफिट चेक ये हर काम में बेस्ट होते है और बजट में बहुत स्टाइलिश लुक देते हैं।
रॉयल वाइब देगा गोल्ड टोन एंटिक फ्रेम
हल्के गोल्ड पॉलिश या एंटिक फिनिश वाला मिरर कमरे में क्लासी टच जोड़ता है। यह खासकर उन घरों में अच्छा लगता है जहां वॉल डेकोर सिंपल हो, क्योंकि यह खुद स्टेटमेंट पीस बन जाता है।
ट्रेडिशनल चार्म वाले वुडन कार्व्ड लॉन्ग मिरर
लकड़ी के नक्काशीदार फ्रेम वाला मिरर एथनिक और वार्म लुक देता है। इसे एंट्रेंस या ड्रेसिंग एरिया में लगाने से घर में ट्रेडिशनल एलिगेंस महसूस होती है।