- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Window Seat Ideas: खिड़की के नीचे खाली स्पेस? इन 5 कोजी विंडो सीट्स से से मिलेगा लग्जरी टच
Window Seat Ideas: खिड़की के नीचे खाली स्पेस? इन 5 कोजी विंडो सीट्स से से मिलेगा लग्जरी टच
Window Seat Inspiration: खिड़की के नीचे खाली स्पेस को कोजी विंडो सीट में बदलें। स्टोरेज बेंच, रीडिंग नुक, डे-बेड और प्लांट-फ्रेंडली डिजाइन से घर को तुरंत लग्जरी टच और सुकूनभरा फील मिलेगा।

घर में खिड़की के पास का कोना अक्सर खाली या अनदेखा रह जाता है, जबकि वही जगह सही डिज़ाइन के साथ सबसे सुकूनभरा स्पॉट बन सकती है। विंडो सीट न सिर्फ बैठने की अतिरिक्त जगह देती है, बल्कि नेचुरल लाइट, बाहर का व्यू और कोजी वाइब्स भी जोड़ती है। चाहे आप किताब पढ़ना पसंद करें, कॉफी सिप करना या बस शांत बैठकर दिन की थकान उतारना-ये 5 विंडो सीट आइडियाज़ आपके घर को तुरंत लक्ज़री और कम्फर्ट दोनों देंगी।
स्टोरेज वाली विंडो सीट
खिड़की के नीचे बेंच बनवाकर उसमें ड्रॉअर या लिफ्ट-अप स्टोरेज जोड़ दें। कंबल, किताबें या एक्स्ट्रा कुशन आराम से रखे जा सकते हैं। ऊपर मोटा मैट्रेस और टेक्सचर्ड कुशन्स रखें-कम जगह में भी यह आइडिया बेहद प्रैक्टिकल और एलिगेंट लगता है।
कुशन-लेयर्ड बे विंडो सीट
अगर आपके पास बे विंडो है, तो इसे लेयर्ड कुशन्स से भर दें। न्यूट्रल बेस पर 2-3 एक्सेंट कलर्स के कुशन और सॉफ्ट थ्रो रखें। यह सेटअप सुबह की धूप और शाम की चाय-दोनों के लिए परफेक्ट होता है।
रीडिंग नुक विंडो सीट
बुक लवर्स के लिए खिड़की के पास स्लिम शेल्फ, सॉफ्ट सीट और रीडिंग लैंप जोड़ें। फुट-रेस्ट या छोटी स्टूल रखें ताकि लंबे समय तक आराम से बैठ सकें। हल्के परदे रखें ताकि लाइट सॉफ्ट रहे।
डे-बेड स्टाइल विंडो सीट
लंबी खिड़की के नीचे डे-बेड बनवाएं। साइड पर बोल्स्टर कुशन और नीचे रग बिछाएं। यह पावर नैप, म्यूज़िक सुनने या बच्चों के लिए भी बढ़िया रहता है-एकदम रेज़ॉर्ट-स्टाइल फील।
प्लांट-फ्रेंडली विंडो सीट
विंडो सीट के आसपास इनडोर प्लांट्स रखें-मनी प्लांट, फर्न या स्नेक प्लांट। ग्रीनरी के साथ लकड़ी का फिनिश और लिनन कुशन मिलकर स्पेस को नेचुरल, शांत और Instagram-ready बना देते हैं।