- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Madhubani Sarees: बुआ का बढ़ेगा मायके में मान, भतीजी की शादी में दें मधुबनी साड़ी
Madhubani Sarees: बुआ का बढ़ेगा मायके में मान, भतीजी की शादी में दें मधुबनी साड़ी
Madhubani 5 Saree Designs. बिहार की हस्तकला की बात करें तो मधुबनी पेंटिंग सबसे ऊपर आती है। जब यही खूबसूरत कला साड़ी पर उभरती है, तो उसकी सुंदरता देखते ही बनती है। यहां हम आपको ऑरिजनल मधुबनी प्रिंट साड़ी के शानदार डिजाइंस दिखा रहे हैं।

भतीजी की शादी हर बुआ के लिए बेहद खास मौका होता है, जहां वह अपने प्यार और अपनापन को खास तोहफे के जरिए जाहिर करना चाहती हैं। ऐसे में अगर आप कुछ यूनिक और पारंपरिक गिफ्ट देने की सोच रही हैं, तो मधुबनी साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसकी खूबसूरत हैंडपेंटेड डिजाइंस और सांस्कृतिक झलक न सिर्फ आपकी पसंद को खास बनाएगी, बल्कि मायके में आपका मान-सम्मान भी बढ़ाएगी। यह साड़ी सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि भावनाओं और परंपरा का खूबसूरत संगम है।
ऑरेंज कलर की मधुबनी प्रिंट साड़ी
ऑरेंज कलर की मधुबनी प्रिंट साड़ी शादी-विवाह में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह की साड़ी आप अपनी भतीजी की विदाई में दे सकती हैं। पल्लू और बॉर्डर पर बारीक प्रिंट होता है।
ब्लू मधुबनी प्रिंट सिल्क साड़ी
ब्लू कलर में यह मधुबनी प्रिंट साड़ी बेहद खूबसूरत लगती है। सिल्क साड़ी को आप किसी भी स्पेशल ओकेजन पर पहनकर एलिगेंट लुक पा सकती हैं। साड़ी के पल्लू और बॉर्डर पर मॉडर्न टच के साथ हैंड प्रिंट किया जाता है।
पिंक मधुबनी प्रिंट साड़ी
पिंक कलर की मधुबनी प्रिंट साड़ी यंग गर्ल पर बहुत ही गॉर्जियस लगती है। पल्लू और बॉर्डर के थोड़े ऊपर प्रिंट दिया जाता है। मॉडर्न लगने के लिए आप इस प्रिंट की साड़ी के साथ प्लेन ब्रालेट कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहन सकती हैं।
मधुबनी प्रिंट क्रीम कलर की साड़ी
मधुबनी प्रिंट क्रीम कलर की साड़ी आपको एस्थेटिक और ट्रेडिशनल लुक देती है। साड़ी बारीक हैंड मधुबनी प्रिंट की जाती है। अगर आप प्योर सिल्क मधुबनी प्रिंट साड़ी खरीदने जा रही हैं, तो थोड़ा बजट हाई रखिएगा। यह 5-25 हजार रुपए के अंदर मिल जाएंगे।
और पढ़ें: Old Jeans से DIY ज्वेलरी: फंकी लुक के लिए लड़कियों चलों बनाते हैं, चंकी ज्वेलरी
पैरेट ग्रीन मधुबनी प्रिंट साड़ी
मधबुनी प्रिंट में पैरेट ग्रीन साड़ी भी बहुत खूबसूरत लगती है। इस तरह की साड़ी आप सावन के फेस्टिवल के साथ किसी भी स्पेशल ओकेजन पर कैरी कर सकती हैं। ब्लू साड़ी के साथ आप गोल्ड ज्वेलरी स्टाइल करके रॉयल लुक दे सकती हैं।
Kalamkari Kurti: कलमकारी कुर्ती है टीचर Pro, क्लास रुम में संस्कारी फैशन संग पाएं कफर्टेबल लुक