- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Denim Jewelry Ideas: डेनिम जींस से लड़कियों चलो बनाते हैं चंकी ज्वेलरी, क्रिएटिविटी के कायल होंगे सभी
Denim Jewelry Ideas: डेनिम जींस से लड़कियों चलो बनाते हैं चंकी ज्वेलरी, क्रिएटिविटी के कायल होंगे सभी
Old Denim Jeans Reuse Idea: पुरानी जींस से आप होम डेकोरेशन की चीजें तो आराम से बना लेते हैं, लेकिन क्या इससे आपने ज्वेलरी बनाया है। नहीं ना..तो चलिए आपको हम दिखाते हैं, डेनिम जींस से बनी कई ज्वेलरी पीस जिसे आप भी अपने घर पर बना सकती हैं।

पुराने जींस को अक्सर हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इन्हें स्टाइलिश ज्वेलरी में बदला जा सकता है। आजकल यंग गर्ल्स डेनिम स्क्रैप से फंकी ईयररिंग्स, नेकलेस और ब्रेसलेट बनाकर अपने लुक को यूनिक बना रही हैं। अगर आप भी कम खर्च में ट्रेंडी और कूल स्टाइल चाहती हैं, तो Old Jeans से DIY ज्वेलरी बनाना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
ओल्ड जींस से बनाएं नेकलेस
पुरानी जींस से आप इस तरह के खूबसूरत नेकपीस बना सकीत हैं। इसके लिए आपको जींस के अलावा गोल्डन बीड्स, हुक और मोटे धागे ब्लैक धागे की जरूरत होगी। जींस को छोटे-छोटे टुकड़े में काटकर ज्वाइंट करके इस तरह के नेकलेस बनाएं। आप नेकपीस में बीड्स ऐड करके थोड़ी चमक ला सकती हैं।
जींस से चोकर
फंकी लुक के लिए आप चंकी चोकर जींस से बना सकती हैं। आप अपने पसंद के मुताबिक बीड्स, सेल या पर्ल इसके साथ जोड़ सकती हैं। जींस को लंबाई में सिलकर गले के साइज का पट्टा बनाए फिर उसमें बीड्स, पर्ल, सेल या पेंडेंट ऐड करके चार्मिंग लुक दें।
जींस से फ्लावर इयररिंग्स
जींस से आप फ्लावर इयररिंग्स भी बना सकती हैं। जींस को पेट्ल शेप में काटें और फिर उसे रोज की तरह सिल दें। छोटे-बड़े साइज का रोज बनाएं। फिर हुक की मदद से डैंगलर इयररिंग्स तैयार कर लें।
जींस से बनाएं ये दो खूबसूरत इयररिंग्स
जींस से ही आप खूबसूरत स्टड तैयार र सकती हैं। यह भी काफी एलिगेंट और हटकर लुक देता है। यकीन मानिए जब आप इस तरह की इयररिंग्स पहनकर निकलेंगी, तो सब यही पूछेंगे कि कहां से लिया।
18Kt Gold Sleek Choker: सुराही सी गर्दन पर फिसलेगी नजर, 18kt गोल्ड में चुनें स्लीक चोकर
चंकी ब्रेसलेट
जींस से आप इस तरह के चंकी ब्रेसलेट भी बना सकती हैं। बिना एफर्ड के आप इसे बना सकती हैं। इसके अलावा भी आप जींस से कलरफुल बेल्ट, हेयर बैंड जैसी चीजें बना सकती हैं। तो अपने अंदर की थोड़ी क्रिएटिविटी जगाइए और पुराने जींस का कीजिए बेहतरीन इस्तेमाल।
और पढ़ें: Kalamkari Kurti: कलमकारी कुर्ती है टीचर Pro, क्लास रुम में संस्कारी फैशन संग पाएं कफर्टेबल लुक