प्रेमानंद महाराज ने भगवान के नाम और मंत्रों वाले कपड़े पहनने पर क्या कहा? जानिए क्या है धार्मिक मान्यता और क्या करना चाहिए ऐसे कपड़ों का।

Is it right to wear clothes with God's name: अक्सर जब हम किसी मंदिर या तीर्थ स्थान पर जाते हैं, तो वहां पर भगवान के नाम और मंत्रों वाले कुर्ते, शर्ट, दुपट्टे और अन्य चीजें मिलती हैं, जिसे भक्ति समझ कर हम भी खरीद लेते हैं और फिर इन कुर्तों, टी-शर्ट और कपड़ों को पहनते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि भगवान के नाम वाले कपड़े पहनना वाकई सही होता है या गलत? इस बारे में जब वृंदावन के फेमस संत प्रेमानंद महाराज से पूछा गया तो उनका क्या जवाब था आइए हम आपको बताते हैं...

क्या मंत्र और भगवान के नाम वाला कुर्ता पहनना सही? (Premanand Maharaj on mantra printed clothes)

इंस्टाग्राम पर bhajanmarg_official नाम से बने पेज पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो शेयर किया गया हैं। इस वीडियो में वह अपने सत्संग में बता रहे हैं कि क्या हमें मंत्रों और भगवान के नाम वाला कुर्ता पहनना चाहिए? महाराज जी कहते हैं की कुछ कलयुगी ने यह चलन शुरू कर दिया है, जबकि वैदिक मंत्र या भगवान के नाम लिखे हुए वस्त्र पहनना धार्मिक रूप से निषेध माना गया है। संत प्रेमानंद महाराज ने यह भी कहा कि अगर भगवान का नाम या मंत्र लिखना है, तो अपने हृदय में लिखें, कपड़े में नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रों का उच्चारण बिना गुरु मंत्र के नहीं करना चाहिए। नाम जप आप कर सकते हैं, लेकिन मंत्रों का उच्चारण आंतरिक होना चाहिए। आप शिव मंत्र, गायत्री मंत्र, वासुदेव मंत्र का जाप कर सकते हैं।

 

View post on Instagram
 

 

भगवान के नाम और मंत्र जाप वाले कपड़ों का क्या करें? (Why avoid wearing clothes with God names)

अगर आपके पास भी कोई भगवान के नाम या मंत्र वाली टी शर्ट, दुपट्टे या कुर्ते हैं, तो इनका आप क्या कर सकते हैं? इस बारे में प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि इन्हें किसी पवित्र नदी जैसे गंगा जमुना में प्रवाहित कर देना चाहिए। इन्हें कभी भी साधारण वस्त्रों के साथ नहीं धोना चाहिए और ऐसी चीजें पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इन कपड़ों का इस्तेमाल हम कई तरीकों से करते हैं और यह भगवान के प्रति प्रेम को नहीं, बल्कि अपमान को दर्शाता है। तो अगर आपके पास भी ऐसी कोई शर्ट, कुर्ता या दुपट्टा साड़ी है, जिसमें भगवान का नाम, चित्र या कोई मंत्र लिखा हुआ है तो उसे आपको विसर्जित कर देना चाहिए।