सार

Clay pot lamp making at home: घर में पड़े टूटे मटकों को अब फेंके नहीं! इस DIY तरीके से पुराने मटकों को खूबसूरत लैंप में बदलें और अपने घर को रौशन करें। देखें कैसे।

DIY lamp from broken mud pot: गर्मियों के दिनों में अधिकतर घरों में मटके का इस्तेमाल होता है। लेकिन कुछ समय बाद यह मटके खराब हो जाते हैं, जिसमें पानी भी ठंडा नहीं होता है या तो यह चटक जाते हैं। जिसकी वजह से हमें इन्हें फेंकना पड़ता है, लेकिन अब आपको पुराने मटको को फेंकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बताते हैं एक ऐसा तरीका जिससे आप अपने पुराने मटके का इस्तेमाल करके एक खूबसूरत सा होम डेकोर लैंप बना सकते हैं, फिर इसे अपने ड्राइंग रूम, बेडरूम या स्टडी रूम में भी लगा सकते हैं।

पुराने मटके से बनाएं DIY लैंप (how to reuse old matka)

इंस्टाग्राम पर thebloomdesignerr नाम से बने पेज पर पुराने मटके को रीयूज करने का तरीका शेयर किया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी अपने पुराने मटके को रीयूज करके एस्थेटिक सा लैंप बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले पुराना मटका लें।

 

View post on Instagram
 

 

  • इससे अच्छी तरह से कपड़े से साफ कर लें।
  • वायरिंग के लिए पीछे एक छेद ड्रिल करें।
  • सफेद सीमेंट, गोंद और पानी का एक चिकन पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को समान रूप से मटके के ऊपर फैलाकर टेक्सचर फिनिश दें।
  • पेंसिल से रेंडम पैटर्न स्केच करें। 3D बोहो टेक्सचर के लिए दो तरह की ब्राउन और सफेद रस्सी लेकर इसे चिपकाएं।
  • मटके के ढक्कन को लैंप बेस के रूप में इस्तेमाल करें।
  • इसमें एक ड्रिल करें और व्हाइट कलर से पेंट करें।
  • तार को इसमें से निकालें, बल्ब होल्डर के साथ एक सर्किट जोड़े।
  • अब मटके के ढक्कन को मटके के ऊपर रखें और इसके ऊपर एक राउंड ट्रांसपेरेंट पेपर से रिंग बनाकर लगाएं।
  • इसे घर के किसी कोने में सजाएं।
  • आपका होममेड DIY लैंप बनकर तैयार हो जाएगा।

 

View post on Instagram
 

 

टूटे हुए मटके से बनाएं ट्रेंडी होम डेकोर (DIY mud pot lamp tutorial)

अगर आपका मटका ऊपर से टूट गया है, तो इसके मुंह को बराबर शेप में कट करके नीचे एक छेद कर लीजिए। आप कुछ टूटे हुए टाइल्स को लेकर इस पर ग्लू की मदद से चिपकाएं, जिससे एक टेक्सचर बनें। जब यह अच्छे से चिपक कर सूख जाए, तो आप फेविकोल, एक्रेलिक कलर और वॉल पुट्टी मिलाकर एक बेस तैयार करें और इसे मटके के ऊपर लगा दें। जब यह हल्का सूख जाए तो इसे कपड़े की मदद से साफ कर लें। आपका एक खूबसूरत सा फ्लावर पॉट बनाकर तैयार हो जाएगा।