सार

Fridge cleaning and care: फ्रिज को कितनी बार बंद करना चाहिए और कब बंद करना सही होता है? जानिए फ्रिज की सही देखभाल, सफाई, और बिजली बचाने के आसान टिप्स ताकि आपका फ्रिज लंबे समय तक सही काम करे।

Fridge Kitchen Tips: फ्रिज हर घर का ज़रूरी हिस्सा है। दूध, फल, दाल, सब्ज़ी, सब कुछ फ्रिज में रखते हैं। खाना खराब न हो, इसलिए हर किचन में फ्रिज होता है। महंगा फ्रिज खरीदते हैं, तो चाहते हैं कि वो लंबे समय तक चले। पैसे बचाकर फ्रिज खरीदते हैं, बार-बार खराब हुआ तो मरम्मत का खर्चा अलग। नया फ्रिज खरीदना भी मुश्किल। इसलिए लोग फ्रिज का ध्यान रखते हैं। कुछ लोग कहते हैं, दिन में एक घंटे फ्रिज बंद करो, वरना मशीन खराब हो जाएगी। कुछ कहते हैं, हफ्ते में एक बार फ्रिज बंद करो, उसे आराम दो। नया फ्रिज हो या पुराना, ज़्यादातर लोगों को नहीं पता कि फ्रिज कब बंद करना चाहिए, उसे आराम चाहिए भी या नहीं।

हफ्ते में कितनी बार फ्रिज ऑफ करना चाहिए

अगर आप भी रोज़ या हफ्ते में फ्रिज बंद करते हैं, तो आज ही बंद कर दीजिये। फ्रिज की मशीन को आराम की ज़रूरत नहीं। आजकल के फ्रिज ज़्यादा तापमान में भी सही रहते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं, फ्रिज बंद करने की ज़रूरत नहीं, करना भी नहीं चाहिए। फ्रिज शिफ्ट करना हो, साफ करना हो, या लंबे समय तक इस्तेमाल न करना हो, तभी बंद करें। नए फ्रिज में थर्मोस्टैट होते हैं, जो तापमान कंट्रोल करते हैं, अपने आप बंद और चालू होते हैं। आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं।

लंबे वक्त तक फ्रिज कैसे सिक्योर रखें ?

अगर आप फ्रिज खराब होने के डर से बार-बार बंद चालू करते हैं, तो मशीन खराब हो सकती है। बिजली ज़्यादा खर्च होगी। फ्रिज का खाना जल्दी खराब होगा। बार-बार बंद चालू करने से तापमान बदलता है, खाने का स्वाद बिगड़ता है। कंप्रेसर की लाइफ कम हो जाती है। गंदे फ्रिज को बंद करके रखने से फंगस लग सकता है। अगर आपका फ्रिज लंबे समय तक चले, तो बिना वजह फ्रिज बंद न करें। उसे हमेशा चालू रखें। टेक्नोलॉजी पर भरोसा रखें। बंद करने से फ्रिज ज़्यादा चलेगा, ये गलतफहमी छोड़ दें।