सार
How to Get Rid of Holi Stains on Shoes: होली के रंगों से गंदे हुए सफेद जूतों को साफ करने के आसान तरीके जानें। बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट और डिटर्जेंट से जूते चमकाएं।
Quick ways to clean white shoes after Holi: होली के रंग, धूल और गंदगी सफेद जूतों पर सबसे ज्यादा असर डालते हैं। होली का त्यौहार तो हो गया लेकिन पैरों के जूतों का क्या जो धूल, मिट्टी, होली के रंग और किचड़ से गंदे हो गए हैं। अगर आपने भी जूते पहनकर होली खेली है और जूते गंदे हो गए हैं, तो आज हम आपको जूते साफ करने के कुछ बेहतरीन टिप्स बताएंगे। इन उपायों से आप बहुत आसानी से अपने गंदे जूतों को साफ कर सकते हैं। चलिए घर पर ही फिर से अपने गंदे जूतों को चमकाने के तरीके जानते हैं और बनाते हैं जूतों को फिर से नया जैसा।
जूतों पर रंग-गुलाल के दाग हटाने के तरीके (How to clean white shoes after Holi)
1. बेकिंग सोडा और सिरका ट्रिक
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच सफेद सिरका, और थोड़ा गुनगुना पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इसे टूथब्रश से जूतों पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें।
- 10 मिनट बाद गीले कपड़े से पोंछ लें और जूते धूप में सुखा लें।
- रंगों और गंदगी के दाग आसानी से हट जाएंगे!
2. टूथपेस्ट क्लीनिंग हैक (How to remove dirt and colour from shoes)
- सफेद नॉन-गेल टूथपेस्ट लें और इसे दाग वाले हिस्सों पर लगाएं।
- टूथब्रश से गोल-गोल रगड़ें और 5 मिनट बाद गीले कपड़े से साफ कर लें।
- जूते चमकने लगेंगे और बदबू भी चली जाएगी!
3. डिटर्जेंट और नींबू का जादू (Tips To Remove Holi stains from sneakers)
- एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं।
- अब आधा नींबू लें और जूतों पर रगड़ें, फिर डिटर्जेंट के घोल से ब्रश करें।
- साफ पानी से धोकर धूप में सुखा लें।
- जूते बिल्कुल नए जैसे सफेद दिखेंगे!
सफेद जूतों को खराब होने से बचाने के लिए उन पर फैब्रिक प्रोटेक्शन स्प्रे लगाएं और इस्तेमाल के बाद तुरंत साफ करें।