MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • 19th world twins festival: ट्विंस फेस्टिवल में भारत का जलवा, वैश्विक मंच में छायी जुड़वा सिस्टर्स

19th world twins festival: ट्विंस फेस्टिवल में भारत का जलवा, वैश्विक मंच में छायी जुड़वा सिस्टर्स

19th world twins festival: चीन में 19वें अंतरराष्ट्रीय जुड़वा महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में भोपाल के 10 ट्विंस जोड़ों ने हिस्सा लिया। महोत्सव में नृत्य के साथ ही परिधान और भारत की रंग बिरंगी परंपराओं को प्रस्तुत किया गया।

Bhawana tripathi | Published : May 06 2025, 05:46 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : our own

चीन के युन्नान प्रांत के मोजियांग में 19वें अंतरराष्ट्रीय ट्विन्स फेस्टिवल में 10 ट्विंस जोड़ों ने भारत देश का प्रतिनिधित्व कर भारत का नाम रोशन किया। 20 देशों के 200 से अधिक जुड़वा जोड़े इस महोत्सव में शामिल हुए।सभी ने भारत की समृद्ध संस्कृति को प्रस्तुत किया।

25
Asianet Image
Image Credit : our own

चीन के जुड़वा महोत्सव में भारत के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, नाइजीरिया युगांडा, नेपाल, श्रीलंका समेत दुनिया भर के ट्विंस ब्रदर-सिस्टर शामिल हुए। इन सभी की उपस्थिति ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। महोत्सव के दौरान ग्रैंड ट्विंस परेड का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

जिस Met Gala कारपेट पर दिखा फैशन का जलवा, उसका केरल से खास कलेक्शन
जिस Met Gala कारपेट पर दिखा फैशन का जलवा, उसका केरल से खास कलेक्शन
Radhika Merchant ने दोबारा पहना अपनी शादी का महारानी हार, देखें लेटेस्ट फैशन लुक
Radhika Merchant ने दोबारा पहना अपनी शादी का महारानी हार, देखें लेटेस्ट फैशन लुक
35
Asianet Image
Image Credit : our own

इंडियन टीम ने अपनी रंग-बिरंगी पोशाक से सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में अनुज खरे और अभिषेक खरे ने देश की विविधता को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न राज्यों की पोशाक पहनीं। 

45
Asianet Image
Image Credit : our own

महोत्सव में साड़ी का भारतीय साड़ी का जलवा भी देखने को मिला।ऋद्धि और सिद्धि सतपुते ने 9 गज की महाराष्ट्रीयन साड़ी के साथ पगड़ी पहनकर लोगों के दिल में जगह बनाई। मंजरी और मयूरी अरोड़ा ने भी राजस्थानी पोशाक पहन लोगों का मन जीत लिया।

55
Asianet Image
Image Credit : our own

ऋद्धि और सिद्धि सतपुते को Most Energetic Dance अवॉर्ड बॉलीवुड संग क्लासिक गरबा स्टेप्स के लिए दिया गया। वहीं मंजरी और मयूरी को "Best Classical Performance' अवॉर्ड दिया गया। ओनी-ओन्स मल्होत्रा, नित्या-निश्चय खडोडे ने भी अपनी वाइब्रेंट अटायर से महोत्सव की शान बढ़ा दी।

Bhawana tripathi
About the Author
Bhawana tripathi
भावना मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। 2013 से राजस्थान पत्रिका में बतौर रिपोर्टर करियर शुरू किया। कल्चरल रिपोर्टिंग, बॉलीवुड,हेल्थ और लाइफस्टाइल के विषयों पर अच्छी पकड़ है। दैनिक भास्कर, हैलो हेल्थ ग्रुप, स्पेलबाउंड में सीनियर कॉन्टेंट क्रिएटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में लाइफस्टाइल सेक्शन में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories