Old Churi Craft Ideas: पुरानी चूड़ियों की चमक खोने पर उन्हें अक्सर फेंक देती हैं तो जरा ठहर जाइए। यहां देखें साड़ी की मदद से ओल्ड चूड़ी को कंगन में बदलने का आसान तरीका और मजेदार आइडियाज।
ज्वेलरी कलेक्शन में महिलाओं के पास कुछ हो या न हो भरभरकर चूड़ियां जरूर होती है। अब इन्हें हर रोज पहनना नामुमकिन सा है। ऐसे में इन्हें फेंकने या फिर किसी को देने की बजाय ओल्ड चूड़ियों को बैंगल में बदलें। इसके लिए बस जरूरत है तो किसी भी पुरानी साड़ी, मेटल चूड़ियों और ग्लू की। इस आर्टिकल में देखें ऐसी ही सिंपल टिप्स जिनकी मदद से पुरानी चूड़ी सेट को ब्यूटीफुल कंगन में तैयार किया जा सकता है।

पुरानी साड़ी से बनाएं सिल्क थ्रेड बैंगल
ओल्ड चूड़ी को एक साथ करके सेट बनाएं। अब इसमें पुरानी साड़ी का साइड पार्ट काटकर ग्लू की मदद से चिपकाते जाएं। सजावटी दिखाने के लिए कुंदन, स्टोन, बारीक मोती या फिर जरी धागों का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो तीन-चार चूड़ियों को आपस में चिपकाकर फिर फैब्रिक लगाएं, ये मोटे कड़ा जैसा लुक देगा।
बूटा वर्क कंगन डिजाइन
अगर आपके पास कोई साड़ी ऐसी है जिसमें एंब्रॉयडरी है लेकिन आउट ऑफ फैशन हो चुकी है तो इसे फेंकने की बजाय आप बूटा वर्क कंगन तैयार कर सकती हैं। इसके लिए चूड़ियां ले और साड़ी से कढ़ाई वाले हिस्से को काटकर सेंटर पर चिपका दें। बाकी कंगन को धागे या सितारा वर्क से डेकोर करें। ये चूड़ी को हैवी ब्राइडल लुक देता है।
ये भी पढ़ें- Mothers Day Card Ideas: पुरानी यादों में जोड़े नए रंग, मदर्स डे पर बनाएं पॉपअप हैंडमेड कार्ड

लेस गोटा पट्टी से सजाएं
साड़ी बॉर्डर पर या किनारों पर ज्यादातर गोटा पट्टी या फिर बारीक स्टोन वाली लेस होती है। आप इसकी मदद से वेलवेट चूड़ी (Velvet Churi) सजा सकती हैं। चूड़ी को अच्छे से साफ करें 6-6 का सेट बना लें अब इसमें साड़ी का हल्का बॉर्डर लगाकर गोटा-पट्टी से सजाएं। आप चाहें तो बीच में कुंदन या छोटे-छोटे मोती लगाकर इसे प्रीमियम बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Ladies Hairstyle: डबल चिन दिखेगी स्लिम ! वट सावित्री पूजा के लिए 7 हेयरस्टाइल
बनारसी साड़ी कंगन
बनारसी-सिल्क साड़ियों की हेल्प से आप इस तरह के Royal Kangan & Bangle Set बबना सकती हैं। चूड़ियों पर हल्की-हल्की साड़ी की स्ट्रिप लगाएं, ध्यान रहे ये वाइब्रेंट कलर जैसे मर्जेंटा, पीला, नीला या लाल रंग में होनी चाहिए। अब साड़ी बॉर्डर पर लगे स्टोन को हटाकर चूड़ी पर हॉटगन की हेल्प से धीरे-धीरे चिपकाएं। आप चाहे तो एक्सट्रा चार्म के लिए छोटे-छोटे मिरर और सितारे लगा सकती हैं।

साड़ी से चूड़ी सजाने की टिप्स
- अगर आप साड़ी से चूड़ी सजा रही हैं तो फैब्रिक हमेशा उच्च क्वालिटी चुनें
- कांच की बजाय प्लास्टिक या फिर मेटल चूड़ियां चुनें
- कपड़े के सिर को हमेशा अंदर की तरफ ग्लू से छिपाएं ताकि धागे न निकलें
