मखमल की प्लेन चूड़ी लगेगी हैवी सेट, देखें स्टाइलिंग टिप्स
jewellery May 05 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:chat GPT
Hindi
कैसे पहने वेलवेट चूड़ियां
वेलवेट चूड़ी को प्लेन पहनने की जगह आप घुंघरू वाली गोल्डन बैंगल्स जोड़ें। अगर आपके पास ब्लैक कलर की बैंगल्स है तो उसमें गोल्डन घुंघरू बैंगल्स जोड़कर अपने चूड़ी का सेट पूरा करें।
Image credits: Instagram
Hindi
पर्ल कड़ा विद वेलवेट बैंगल्स
वेलवेट की लाल चूड़ियों के साथ आप आजू-बाजू मोतियों से डिटेल किया हुआ चौड़ा कड़ा पहन सकती हैं। चाहे तो बीच में कुछ गोल्डन चूड़ी और जोड़े या फिर इसे प्लेन ही पहनें।
Image credits: Instagram
Hindi
सिंपल वेलवेट चूड़ी सेट
वेलवेट की चूड़ियां रॉयल और एलिगेंट लगती है, इसलिए बहुत ज्यादा डिटेलिंग करने की जगह प्लेन चूड़ियों के साथ क्रिस्टल और मोतियों से जड़े हुए दो कड़े पहनकर अपने लुक को कंप्लीट करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
मिक्स एंड मैच बैंगल सेट
वेलवेट चूड़ी ही नहीं उसके साथ मेटल, ग्लास और कुंदन की चूड़ियों को मिक्स करें। इससे आपका हाथ भरा-भरा और स्टाइलिश लगेगा। आजू-बाजू कुंदन की डिटेल और झुमकी वाले कड़े पहनें।
Image credits: Instagram
Hindi
हैवी ब्रोच कड़े पर पहनें वेलवेट की चूड़ी
लाल रंग की वेलवेट की चूड़ी को आप इस तरह से हैवी ब्रोच वाले कड़े के साथ पहन सकती हैं, जो बीच में डाला जाएगा। उसके आजू-बाजू कुंदन वाले पतले-पतले दो कड़े ऐड करें।
Image credits: Instagram
Hindi
मिनिमल लुक के लिए पहनें कम चूड़ी
अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो 6 से 8 वेलवेट चूड़ी पहनें। इसके साथ आप छोटे-छोटे मोतियों की डिटेलिंग वाली चूड़ियां या फिर कड़े ऐड कर सकती हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
स्टोन वर्क वेलवेट चूड़ी
प्लेन वेलवेट चूड़ी की जगह आप बीच-बीच में गोल्डन स्टोन से डिटेल की हुई ग्रीन कलर की वेलवेट की चूड़ी लें। इसके साथ गोल्डन कलर की चार चूड़ियां भी बीच-बीच में ऐड करें।