Gold Nose Studs Small Size Pin: कम बजट में खूबसूरत गोल्ड नोज पिन ढूंढ रही हैं? 5000 रुपये के अंदर बनने वाले इन सिंपल और एलिगेंट डिजाइन्स पर डालें एक नजर, रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट!
नोज पिन यानी नाक की बाली भारतीय महिलाओं के गहनों का बहुत अहम पार्ट होती है। चाहे शादी हो, पूजा या रोजमर्रा की लाइफ, गोल्ड नोज पिन हर मौके पर आपको एक एथनिक और ग्रेसफुल लुक देती है। तो अगर आप भी सोच रही हैं कि कम बजट में गोल्ड नोज पिन बनवाएं, तो इन डिजाइनों में से कोई भी चुन सकती हैं। ये सभी डिजाइंस हल्की, सुंदर, और रोजमर्रा की लाइफ के लिए परफेक्ट हैं। अगर आप भी सोच रही हैं कि कम बजट में गोल्ड नोज पिन बनवाएं, तो यहां जानें 5000 रुपये में बनने वाली छोटी साइज की खूबसूरत डिजाइंस।
1. सिंगल डायमंड लुक गोल्ड नोज पिन (Single Diamond Look Gold Nose Pin)
अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक चाहिए तो सिंगल डायमंड लुक वाली गोल्ड नोज पिन परफेक्ट रहेगी। इसमें छोटे साइज का व्हाइट स्टोन सेट होता है जो गोल्ड बेस में जड़ा रहता है। ये डिजाइन रोजमर्रा के लिए बेस्ट है और 5000 रुपये के अंदर आसानी से बन जाती है। ऑफिस, कॉलेज, मार्केट हर जगह ये आपके लुक को निखारेगी।
और पढ़ें - जींस पर पहनें स्टोन मंगलसूत्र डिजाइंस, लगेंगी मॉडर्न मैम
2. फ्लावर शेप छोटी गोल्ड नोज पिन (Flower Shape Small Gold Nose Pin)
फ्लावर शेप डिजाइन हमेशा से ही फेमस है। इसमें गोल्ड का छोटा सा फ्लावर शेप बनाया जाता है जिसमें छोटे स्टोन भी लगाए जा सकते हैं। ये नोज पिन हल्की भी होती है और फेस पर प्यारा सा लुक देती है। नई दुल्हनों के लिए भी यह डिज़ाइन बेस्ट मानी जाती है क्योंकि ये ट्रेडिशनल और क्यूट, दोनों वाइब देती है।
और पढ़ें - जींस पर पहनें स्टोन मंगलसूत्र डिजाइंस, लगेंगी मॉडर्न मैम
3. गोल्ड बॉल नोज पिन डिजाइन (Gold Nose Pin Design)
अगर आपको बिल्कुल सिंपल, बिना स्टोन के डिजाइन चाहिए तो गोल्ड बॉल नोज पिन चुनें। इसमें गोल्ड का छोटा गोल बॉल शेप बना होता है। ये सबसे हल्का और सस्ता ऑप्शन होता है। रोज पहनने के लिए बेस्ट है और 3000-4000 रुपये में भी आराम से बन जाती है।
4. स्टार शेप नोज पिन (Star Shape Nose Pin)
स्टार शेप नोज पिन यंग गर्ल्स में बहुत पॉपुलर है। इसमें छोटे स्टार का शेप बनाया जाता है जिसमें डायमंड कट स्टोन भी लगवाया जा सकता है। पार्टी, शादी या फेस्टिव सीजन में ये डिजाइन आपको यूनिक लुक देगा। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती, 4000-5000 रुपये के अंदर तैयार हो जाती है।
5. पत्ती शेप नोज पिन डिजाइन (Leaf Shape Nose Pin Design)
पत्ती शेप यानी लीफ डिजाइन वाली गोल्ड नोज पिन आजकल ट्रेंड में है। इसमें गोल्ड से छोटी सी पत्ती बनाई जाती है जिसमें स्टोन डिटेलिंग भी करवा सकते हैं। ये डिजाइन ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉडर्न टच भी देती है।