Maha Shivratri meditation benefits: महाशिवरात्रि व्रत के पीछे छिपे वैज्ञानिक कारण जानें। उपवास और ध्यान से पाचन, हार्मोन बैलेंस, मानसिक शांति और शरीर की ऊर्जा कैसे बेहतर होती है, समझें।

महाशिवरात्रि का पर्व केवल धार्मिक नहीं है, बल्कि इसके पीछे शारीरिक और मानसिक महत्व भी छिपे हैं। खास अवसर पर व्रत रखने, ध्यान और संयम को विशेष बताया गया है। अगर कोई व्यक्ति महाशिवरात्रि व्रत रहता है, तो उसको एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के अनुसार मन पर व्रत के सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। महाशिवरात्रि के खास मौके पर जानते हैं कि महाशिवरात्रि व्रत के क्या फायदे पहुंचते हैं।

पाचन तंत्र रहता है दुरस्त

महाशिवरात्रि के व्रत में फलाहार किया जाता है, जिसमे हल्का भोजन शामिल होता है। इससे पाचन तंत्र को आराम मिलता है और शरीर खुद को डिटॉक्स करने लगता है। व्रत रहने से आंतों की सफाई भी होती है और मेटाबॉलिज्म भी तेज हो जाता है। बेहतर होता है। फास्ट के बाद व्यक्ति हल्का और एनर्जेटिक फील करता है। 

 हार्मोन बैलेंस में मदद

फास्ट करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी इंप्रूव होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।साथ ही व्रत के दौरान शरीर से ग्रोथ हार्मोन और मेलाटोनिन ठीक प्रकार से रिलीज होते हैं, जो नींद और मेंटल बैलेंस के लिए जरूरी होते हैं।

स्ट्रेस का लेवर हो जाता है कम

महाशिवरात्रि की रात ध्यान और जागरण भी शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। इस दौरान ध्यान करने से दिमाग की अनावश्यक गतिविधियां कम होती हैं जिससे कारण फोकस बढ़ जाता है। मेडिटेशन स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करता है जिस कारण से एंग्जायटी में कमी आती है।

और पढ़ें: Hair Growth Drinks: महंगे शैंपू छोड़ें! बालों की ग्रोथ के लिए रामबाण हैं ये 4 ड्रिंक्स

एनर्जी होती है रीसैट

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान शरीर भोजन पचाने में कम ऊर्जा खर्च करता है। इससे शरीर की ऊर्जा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में लगती है। फास्ट के बाद शरीर रीसैट हो जाता है और व्यक्ति की एनर्जी रीसैट हो जाती है।

व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट करें। साथ ही खाने में प्रोटीन के साथ ही अन्य न्यूट्रीशनल फूड्स खाएं। फलाहार में आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे।

और पढ़ें: Mahashivratri Bhog Recipe: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बनाएं ये 6 ट्रेडिशनल भोग