Hair Growth Natural Drinks: महंगे शैंपू और केमिकल प्रोडक्ट्स छोड़ें। बालों की ग्रोथ बढ़ाने और हेयर फॉल कम करने के लिए अपनाएं 4 नेचुरल ड्रिंक्स जैसे आंवला, एलोवेरा, करी पत्ता और चुकंदर-गाजर ड्रिंक। ये घरेलू उपाय बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं।
महंगे शैंपू लगाने के बाद भी बालों में ना तो ग्रोथ नजर आ रही है और ना ही उन्हें मजबूती मिलती रही है? अगर ऐसा है तो कमी आपके शैंपू में नहीं बल्कि शरीर के पोषण में है। ऐसे में आपको कुछ ऐसे नेचुरल ड्रिंक पीने चाहिए, जो आपके बालों से जड़ों से मजबूत करें। यह नैचुरल ड्रिंक न सिर्फ हेयर फॉल रोकने में मदद करेंगे बल्कि बालों को बढ़ाने में भी मदद करेंगे। जानते हैं कि बालों को मजबूत बनाने के लिए कौन सी ड्रिंक पीने चाहिए।
हेयर ग्रोथ के लिए अलसी ड्रिंक
बालों को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खाने में अलसी जोड़ना होगा। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है। अलसी ड्रिंक बनाने के लिए 1 चम्मच अलसी को 1 गिलास पानी में उबालें, ठंडा करके छान लें। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार पिएं। आप चाहे तो आधा ग्लास ड्रिंक करीब 4 से 6 सप्ताह तक पीकर देखें।
चुकंदर का जूस
आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर चुकंदर का जूस बालों की ग्रोथ तेज करता है। आप 1 छोटा चुकंदर और 1 गाजर काटकर जूस निकालें। जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए काला नमक और कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं।
और पढ़ें: इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी
बालों के लिए वरदान है एलोवेरा ड्रिंक
एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी वरदान है। ये स्कैल्प को हेल्दी रखता है और बालों को मजबूत बनाता है। आप मिक्सर जार में एलोवेरा जेल के 2 चम्मच, 1 गिलास पानी और थोड़ा शहद मिलाकर ब्लेंड करें। इस ड्रिंक को पीने से न सिर्फ बाल हेल्दी होंगे बल्कि त्वचा में भी ग्लो आएगा।
आंवला जूस का करें रोजाना सेवन
आंवले का जूस बालों के लिए बेस्ट नेचुरल ड्रिंक है। आपको आंवले का सेवन तो करना ही चाहिए बल्कि जूस भी पीना चाहिए।विटामिन C से भरपूर हेयर फॉल कम करता है और नई ग्रोथ में मदद करता है। 2 ताजे आंवले लें, बीज निकालकर मिक्सर में पीसें। थोड़ा पानी मिलाकर छान लें। आप स्वाद के अनुसार थोड़ा काला नमक मिला सकती हैं।
और पढ़ें: Happy Kiss Day 2026: किस करने से सेहत को मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे
