MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • सेहत का खजाना है आम की गुठली, वजन कम करने से लेकर बालों के ग्रोथ के लिए है वरदान

सेहत का खजाना है आम की गुठली, वजन कम करने से लेकर बालों के ग्रोथ के लिए है वरदान

Mango Seeds Benefits: आम खाकर गुठली फेंक देते हैं? रुकिए! इसमें छिपे हैं सेहत के कई राज़। पाचन से लेकर वज़न घटाने तक, जानिए इसके फायदे।

Bimla Kumari | Published : May 24 2025, 04:13 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : unsplash

1. डायरिया और पेचिश में राहत

आम के बीज को पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके चूर्ण का सेवन डायरिया और लूज मोशन जैसी समस्याओं में बहुत कारगर है। यह आंतों को मजबूत करता है और पेट को शांत रखता है। इसके लिए बीज को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें और इसे चुटकी भर शहद के साथ लें।

25
Asianet Image
Image Credit : unsplash

2. कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

बीज में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाकर दिल को स्वस्थ रखता है।

Related Articles

Corona Cases: किस बीमारी में कोराना संक्रमण बन सकता है जानलेवा?
Corona Cases: किस बीमारी में कोराना संक्रमण बन सकता है जानलेवा?
ज्यादा सोना भी जानलेवा! कम नींद के भी जानें 8 खतरे
ज्यादा सोना भी जानलेवा! कम नींद के भी जानें 8 खतरे
35
Asianet Image
Image Credit : unsplash

3. डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार

आम के बीज का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसमें कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो इंसुलिन की दक्षता में सुधार करते हैं और शरीर में शुगर के अवशोषण को संतुलित करते हैं।

45
Asianet Image
Image Credit : unsplash

4. बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद

आम की गुठली से बना तेल बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह बालों को मुलायम, मजबूत और चमकदार बनाता है। साथ ही, यह स्किन को नमी प्रदान करता है और रूखेपन और झुर्रियों को कम करता है। यानी यह कोलेजन बढ़ाने के लिए भी अच्छा है। गुठली के बीजों से निकाला गया तेल बालों और त्वचा पर लगाया जा सकता है।

55
Asianet Image
Image Credit : unsplash

5. वजन घटाने में मददगार

गुठली में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और भूख को नियंत्रित करता है। इसके नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर में फैट के जमाव को भी रोकता है। आप गुठली के पाउडर को पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

Bimla Kumari
About the Author
Bimla Kumari
बिमला कुमारी दिसंबर 2024 से hindi.asianetnews.com से जुड़ी हैं। इनके पास पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल है। इनके पास 7 साल का एक्सपीरियंस है। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर इनको लिखने का अनुभव है। एशियानेट न्यूज हिंदी से पहले ये प्रभात खबर डिजिटल में काम कर चुकी हैं। इनसे bimla2015k@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
स्वास्थ्य समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories