सार
Frizzy hair home remedy: जावेद हबीब ने रूखे, बेजान बालों के लिए दही और सरसों के तेल का असरदार नुस्खा बताया है। हफ्ते में एक बार लगाने से बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे।
Jawed Habib Hair Care Tips: मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब अक्सर सोशल मीडिया पर यूजफुल हेयर केयर टिप्स से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सबसे बड़ी प्रॉब्लम यानी कि ड्राई और फ्रिजी हेयर (Balo ki dekhbhak kaise kare) को लेकर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि आप रूखे, बेजान, मुरझाए हुए और फ्रिजी बालों को कैसे सिर्फ दो इनग्रेडिएंट की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। सिर्फ हफ्ते में एक बार इसे सिर धोने से पहले लगा लें, तो पहले ही वॉश से आपके बाल सॉफ्ट, शाइनी और मेनेजेबल नजर आएंगे।
जावेद हबीब का हेयर केयर टिप्स (Javed Habib's hair care tips For Frizzy Hair)
इंस्टाग्राम पर जावेद हबीब ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे आप ड्राई और फ्रिजी हेयर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आधा कटोरी दही में चार से पांच चम्मच सरसों का तेल मिलाकर इसका एक पेस्ट बनाएं और इसे अपने बालों पर रूट से लेकर लेंथ पर लगाएं। हल्के हाथों से बालों को मसाज करें। इसे आधे से 1 घंटे के लिए बालों में लगा रहने दें, फिर नॉर्मल शैंपू से बाल धो लें। इस तरह से एक ही इस्तेमाल में आपके बाल मेनेजेबल हो जाएंगे, सिल्की स्मूद और सॉफ्ट नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर जावेद हबीब का यह हैक तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
बालों में दही और सरसों का तेल लगाने के फायदे (Benefits of applying curd and mustard oil on hair)
- दही में मौजूद प्रोटीन और विटामिन बी-5 बालों को डीप नरिशमेंट देता है। वहीं, सरसों का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
- हफ्ते में एक बार बालों में दही और सरसों के तेल का पेस्ट लगाने से बाल नेचुरली स्मूद होते हैं, क्योंकि यह बालों को गहराई से पोषण देता है और फ्रिजिनेस को कंट्रोल करता है। यह एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, इससे बाल सिल्की और शाइनी भी बनते हैं।
- दही में लैटिक एसिड होता है, जो स्कैल्प को साफ करने और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। वहीं, सरसों के तेल में एंटी फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ के बैक्टीरिया को करने में मदद करते हैं।
- सरसों के तेल में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाकर उनकी ग्रोथ में मदद करते हैं। वहीं, दही में मौजूद प्रोटीन बालों को टूटने से बचाता है।
- इतना ही नहीं अगर आप समय से पहले बाल सफेद होने से परेशान हैं, तो आप सरसों का तेल और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकते हैं।